बदलते मौसम में इन 4 आदतों को अपनाएं, रहेंगे हमेशा फिट"/>

बदलते मौसम में इन 4 आदतों को अपनाएं, रहेंगे हमेशा फिट

HIGHLIGHTS

  1. बदलता मौसम शरीर के लिए बीमारी लेकर आता है।
  2. बदलते मौसम में अपने रुटीन में बदलाव करना चाहिए।
  3. 4 आदतों के जरिए आप शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Healthy In Changing Weather: मार्च का महीना खत्म होने की ओर है। गर्मी का असर तेज होने वाला है। ऐसे में बदलते मौसम में शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बदलते मौसम में कई लोगों पर बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। आप कुछ आदतों को बदलकर बदलते मौसम में भी ठीक रह सकते हैं।

बदलते मौसम में फिट रहने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें

हाइड्रेटेड रहें

हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल के अनुसार बदलते मौसम में भरपूर पानी पीना चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। शरीर में पानी की कमी होने से पाचन तंत्र को भी नुकसान होता है। ऐसे में दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहेगा।

हेल्दी डाइट

बदलते मौसम में आपने आपको स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट को हेल्दी रखें। आप दिन भर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम की उचित मात्रा लें। ऐसा करने से आपके शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होगा।

naidunia_image

मेडिटेशन

बदलते मौसम में मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई लोग तनाव व एंग्जाइटी को महसूस करते हैं, जिससे उनके जीवन पर असर होता है। ऐसे समय में आप खुद को अगर शांत रखना चाहते हैं, तो मेडिटेशन, योग, डीप ब्रीदिंग जरूर करें। यह आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा।

नींद

बदलते मौसम का असर आपकी नींद पर भी पड़ता है। आप अगर 8 घंटे की नींद पूरी करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए लाभदायक रहेगी।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button