High Fiber Diet: फाइबर फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन ज्यादा खाएंगे तो हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स"/>

High Fiber Diet: फाइबर फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन ज्यादा खाएंगे तो हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स

HIGHLIGHTS

  1. हमारे शरीर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं।
  2. अघुलनशील फाइबर फलों व सब्जियों के जरिए मिलता है, जो कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि की समस्या को रोकता है।
  3. घुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित करने का काम करता है। यह पाचन को ठीक रखने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। शरीर के लिए फाइबर डाइट बेहद जरूरी होती है। फाइबर एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट होता है तो आसानी से पचाया नहीं जा सकता है। इसके सेवन से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है और व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती है। यही कारण है कि फाइबर डाइट लेने से व्यक्ति का वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है, लेकिन यदि आप अपने डाइट प्लान में ज्यादा फाइबर फूड्स का सेवन करते हैं तो कई शारीरिक समस्या भी हो सकती है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं डाइटिशियन मीना कोरी।

फाइबर शरीर के लिए क्यों जरूरी

हमारे शरीर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते हैं। अघुलनशील फाइबर फलों व सब्जियों के जरिए मिलता है, जो कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि की समस्या को रोकता है। वहीं दूसरी ओर घुलनशील फाइबर पानी को अवशोषित करने का काम करता है। यह पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मददगार होता है। यह दलिया, जौ, ब्रोकली आदि के जरिए मिलता है।

 

naidunia_image

 
 

ज्यादा फाइबर से ये समस्याएं

    • एनीमिया – यदि आप अपनी डाइट में ज्यादा फाइबर फूड लेते हैं तो एनीमिया की समस्या हो सकती है। इससे कारण व्यक्ति थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकता है। दरअसल फाइबर फूड्स आसानी से पचते नहीं है और इस कारण शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है।
    • ऑस्टियोपोरोसिस – हाई फाइबर डाइट के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस सहित हड्डियों से जुड़े विकार होने का खतरा बढ़ जाता है।
    • पेट फूलना – डाइट में ज्यादा फाइबर लेने से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ महसूस होता है। खाना जल्दी पचता नहीं है। कब्ज की समस्या भी हो सकती है। अपच के कारण पेट फूलने की समस्या हो सकती है। गैस व एसिडिटी भी हो सकती है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button