Health Resolutions For 2024: पूरे साल सेहतमंद रहना है तो अपनाएं ऐसी जीवनशैली"/>

Health Resolutions For 2024: पूरे साल सेहतमंद रहना है तो अपनाएं ऐसी जीवनशैली

HIGHLIGHTS

  1. साल 2024 में पूरे साथ स्वस्थ रहने का संकल्प लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
  2. फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में रक्त संचार, श्वसन, पाचन, हड्डी और मांसपेशियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  3. शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। आप योग, जिम, साइकिलिंग, स्विमिंग, डांसिंग आदि कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। जैसे-जैसे साल 2023 खत्म होने वाला है, बहुत से लोगों ने साल 2024 के लिए अपने लक्ष्यों और इरादों के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। यदि आप भी इस इस बारे में विचार कर रहे हैं तो सबसे अपनी लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव करने का प्लान तैयार करें और साल 2024 में पूरे साल सेहतमंद रहने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में इन बातों को जरूर शामिल करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेन्द्र पाठक।

रोज 30 से 40 मिनट व्यायाम

साल 2024 में पूरे साथ स्वस्थ रहने का संकल्प लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में रक्त संचार, श्वसन, पाचन, हड्डी और मांसपेशियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। आप योग, जिम, साइकिलिंग, स्विमिंग, डांसिंग आदि कर सकते हैं। रोज कम से 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें।

शरीर को दें संतुलित आहार

संतुलित और पौष्टिक आहार जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, मिनरल और फाइबर का सेवन करें। हरी सब्जियां, फल, अनाज, दाल, दूध, दही आदि का सेवन करें। ज्यादा वसायुक्त भोजन न खाएं। तला हुआ खाना या मसालेदार सब्जियां, चिपचिपे, मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये आपके पाचन, लिवर, दिल, किडनी और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करते हैं। दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं।

ध्यान, मेडिटेशन या प्राणायाम भी करें

मन को शांत और खुद को तनाव मुक्त रखने के लिए ध्यान, मेडिटेशन, प्रार्थना आदि का भी अभ्यास करें। ध्यान या प्राणायाम करने से तनाव, चिंता, घबराहट, डिप्रेशन, नींद न आने जैसी समस्या दूर होती है। हर दिन कम से कम 10 मिनट अपने लिए समय निकालना चाहिए और अपने मन को शुद्ध और शांत करना चाहिए।

सामाजिक रिश्तों में लाएं मजबूती

खुद प्रसन्न और सेहतमंद रखने में सामाजिक रिश्ते भी अहम भूमिका निभाते हैं। खुद को अकेलेपन से बचाएं। अपने सामाजिक रिश्तों को मजबूत और स्वस्थ रखें, जो आपको आनंद, प्यार, स्नेह और सम्मान प्रदान करते हैं। परिवार, दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी, साथी, सहकर्मी आदि के साथ अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करें। सामाजिक रिश्तों से कोई तनाव, झगड़ा, दुश्मनी, ईर्ष्या, नफरत न पालें। आप खुद को प्रसन्न महसूस करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button