Health Tips: मौसम परिवर्तन के दौरान खटाई व ठंडी चीजों के सेवन से बचें, वरना होगी गले की परेशानी"/>

Health Tips: मौसम परिवर्तन के दौरान खटाई व ठंडी चीजों के सेवन से बचें, वरना होगी गले की परेशानी

HIGHLIGHTS

  1. इन दिनों बुखार आना, भोजन निगलने में परेशानी होना और गले में सूजन जैसी समस्या ज्यादा हो रही है।
  2. इस मौसम में हमें दाल, रोटी, दूध, दलिया खाना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  3. इन दिनों मौसमजनित कफ भी बहुत मुश्किल से ठीक हो रहा है। इसके लिए लंबे समय तक उपचार लेना पड़ रहा है।

Health Tips: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मौसम परिवर्तन के कारण इन दिनों कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। इनकी चपेट में सभी आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। अभी गले से जुड़ी समस्या भी कई लोगों में देखने को मिल रही हैं। मौसम के प्रभाव से गले में सूजन भी आ जाती है।

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डा. सुनील अग्रवाल का कहना है कि गले से जुड़ी समस्या मुख्यत: बच्चों में देखने को मिलती है। यद्यपि इससे इन दिनों सभी आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसमें बुखार आना, भोजन निगलने में परेशानी होना और गले में सूजन जैसी समस्या हो जाती है।
 
naidunia_image
 

अचार, नींबू, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें

यह समस्या खट्टा और ठंडा खाने से होती है, इसलिए इस मौसम में अचार, नींबू, कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से बचना चाहिए। इस मौसम में हमें दाल, रोटी, दूध, दलिया खाना चाहिए। ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दिनों मौसमजनित कफ भी बहुत मुश्किल से ठीक हो रहा है। इसके लिए मरीजों को लंबे समय तक उपचार लेना पड़ रहा है।

कान में सीटी बजने की समस्या

इस बार वायरस के कारण कान में सीटी बजने की समस्या भी देखने को मिल रही है। इससे लोगों को सुनने में परेशानी हो रही है। यह बीमारी आमतौर पर अधिक शोर वाले महानगरों में देखने को मिलती रही है, लेकिन अब हमारे शहर में भी इसके मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इसमें रात में सीटी अधिक सुनाई देती है, जिसके कारण नींद भी डिस्टर्ब होती है। हालांकि लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए बल्कि इससे बचाव के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेकर सही उपचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button