Health News : आप भी पालीथिन में गर्म खाना और पानी रखते हैं तो हो सकता है यह गंभीर रोग"/>

Health News : आप भी पालीथिन में गर्म खाना और पानी रखते हैं तो हो सकता है यह गंभीर रोग

HIGHLIGHTS

  1. कई खाद्य पदार्थाें में अमानक रसायन का उपयोग हो रहा है।
  2. अधिकतर मरीज एडवांस स्टेज में सामने आते हैं।
  3. आम लोगों को लक्षणों के प्रति जागरूकता का अभी भी अभाव।

Health News : पालीथिन में गर्म खाना और पानी रखना और उसका सेवन भी कैंसर का कारण बन सकता है। कई बार कैंसर का संदेह होने पर कुछ मरीज घबरा जाते हैं। लेकिन इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। कैंसर का उपचार उपलब्ध है। यदि प्रारंभिक स्थिति में लक्षण का पता चल जाएं तो दवा और नियमित थैरेपी से मरीज पूर्णत: स्वस्थ्य हो सकता है।

अधिकतर मरीज एडवांस स्टेज में सामने आते हैं

कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यह रोग अब कम उम्र में और बच्चे में भी सामने आ रहा है। यह एक एेसा रोग है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। पुरुषों में मुंह और फेफड़े के कैंसर के मामले अधिक है। महिलाओं में सर्वाइकल और स्तन कैंसर पीड़ित अधिक मिल रहे है। चिंता की बात यह है कि आज भी कैंसर के अधिकतर मरीज एडवांस स्टेज में सामने आते हैं। इस कारण कैंसर पीड़ितों की जीवन रक्षा मुश्किल हो जाती है।

आम लोगों को लक्षणों के प्रति जागरूकता का अभी भी अभाव

कैंसर का खतरा बढ़ने के बावजूद आम लोगों को उसके लक्षणों के प्रति जागरूकता का अभी भी अभाव है। यह रोग शरीर के अंदर धीरे-धीरे पनपता रहता है। शुरुआती कुछ समस्या महसूस होने पर भी लोग अनदेखी कर देते हैं। यह आगे चलकर गंभीर संक्रमण में बदल जाता है। अचानक शरीर कमजोर हो जाता है। स्वास्थ्य गत समस्याएं बढ़ जाती है। इसलिए कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जागरूकता आवश्यक है।

कई खाद्य पदार्थाें में अमानक रसायन का उपयोग हो रहा है

शरीर में किसी भी असामान्य लक्षण या व्यवहार पर चिकित्सक से परामर्श अवश्यक करना चाहिए। कैंसर के प्रमुख कारणों में धूम्रपान और खानपान की गलत आदतें हैं। अनाज, सब्जियों, फल सहित कई खाद्य पदार्थाें में अमानक रसायन का उपयोग हो रहा है। यह रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button