यूरिन इंफेक्शन कम करने से लेकर किडनी डिटॉक्स करने में क्रेनबेरी का जवाब नहीं, होते हैं ये फायदे

नई दिल्ली. सेब, केला, संतरा, पपीता जैसे फल खाने की सलाह हमेशा दी जाती है। लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से शरीर पर तेजी से असर दिखता है। इसमे से एक है क्रेनबेरी। जिसे खाने से शरीर को काफी सारी बीमारियों में राहत मिलती है। खासतौर पर महिलाओं को क्रेनबेरी या क्रेनबेरी का जूस जरूर पीना चाहिए। जिन महिलाओं को बार-बार यूटीआई की समस्या पैदा हो जाती है। उनके लिए क्रेनबेरी काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही और भी बहुत सारे गुणों से भरपूर है क्रेनबेरी। तो चलिए जानें इस फल को खाने के जबरदस्त फायदे।

क्रेनबेरी गहरे लाल रंग का छोटा-छोटा फल होता है। जो ज्यादातर पहाड़ों और ठंडी जगहों पर पैदा होता है। करौंदा भी इसी प्रजाति का फल है। इसका स्वाद बेहद खट्टा होता है। इसलिए इसे डायरेक्ट खाना मुश्किल रहता है। अक्सर ये मार्केट में ड्राई या जूस के फार्म में मिलते हैं। बहुत सारे लोग क्रेनबेरी का जैम खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि ड्राई क्रेनबेरी या क्रेनबेरी का जूस पीने से ज्यादा फायदा मिलता है। 

यूटीआई को कम करने में करता है मदद
जिन लोगों को अक्सर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की दिक्कत हो जाती है उन्हें क्रेनबेरी या इसका जूस जरूर पीना चाहिए। इससे यूरिन के टैक में चिपके गंदे बैक्टीरिया को निकालने में मदद करता है। 

किडनी करता है डिटॉक्स
किडनी को डिटॉक्स करने में क्रेनबेरी जूस खूब मदद करता है। साथ ही किडनी में स्टोन बनने से भी रोकता है। इसमे क्वीनिक एसिड होता है जो स्टोन बनने के प्रोसेस को रोकने में मदद करता है और किडनी की ठीक से सफाई करता है। 

मुंह की बदबू से छुटकारा
अगर आप सांसों की गंदी बदबू से परेशान रहते हैं तो रोजाना क्रेनबेरी को खाना शुरू कर दें। क्रेनबेरी में प्रोएंथोसाइनिडिन तत्व पाया जाता है। जो दांतों से प्लान और कैविटी को निकालने में मदद करता है और मसूड़ों को हेल्दी रखता है। 

पेट के लिए फायदेमंद
आंतों में अगर बैड बैक्टीरिया बढ़ गए हैं तो रोजाना क्रेनबेरी या इसका जूस पीना शुरू कर दें। ये गुड बैक्टीरिया को आंतों में बैलेंस करता है। जिससे खाना ठीक तरीके से पच सके। 

कैंसर कोशिकाओं को रोकता है
सबसे बड़ा फायदा, क्रेनबेरी को खाने से कैंसर सेल्स नहीं बढ़ती। जिसे शरीर में कैंसर होने का खतरा रहता है उन्हें क्रेनबेरी खानी चाहिए। जिससे लंग कैंसर, कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button