गुलाब और बादाम तेल से बनाएं ब्राइडल उबटन, दमक उठेगा होने वाली दुल्हन का चेहरा

शादियों में उबटन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। खासकर दुल्हन के द्वारा इसे लगाना पसंद किया जाता है। चेहरे को दमकाने के लिए उबटन एक नैचुरल तरीका है, जो घर में मौजूद चीजों से ही तैयार किया जाता है। इसे रोजाना लगाने से त्‍वचा से डेड स्‍किन, दाग धब्बे, टैनिंग की समस्या हट‍ती है और चेहरे पर ग्‍लो आता है। इसे हर कोई अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करता है। यहां हम गुलाब और बादाम के तेल से इसे बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। देखिए-

दुल्हन के लिए उबटन बनाने के लिए आपको चाहिए (Things you need while making ubtan for bride)

बेसन 
थोड़ा आटा
वाइल्ड हल्दी
बादाम
सुखी गुलाब की पत्तियां
बादाम का तेल
गुलाब जल 
मुल्तानी मिट्टी
एसेंशियल फेस ऑयल

दुल्हन के लिए उबटन कैसे बनाएं

– उबटन बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोएं और फिर इसे घर पर सुखा लें। चाहें तो बाजार से ड्राई रोज पेटल पैकेट खरीद सकते हैं। 

– फिर सुखी गुलाब की पत्तियों और बादाम को ब्लेंडर में डाल कर अच्छे से पीस लें। इसका एक ड्राई पाउडर बनाना है।

– अब एक बाउल में बेसन, मुल्तानी मिट्टी, थोड़ा आटा और वाइल्ड हल्दी डाल कर मिला लें। इसी बाउल में ब्लेंड किया बादाम और गुलाब की पत्तियों का पाउडर डाल लें। अच्छे से मिलाएं।

– इस पाउडर में बादाम का तेल, अपना फेवरेट एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल डाल कर एक अच्छा पेस्ट तैयार करें। इसे ज्यादा पतला ना करें। फेस पैक की कंसिस्टेंसी पर ही रखें। 

– उबटन तैयार है। 

उबटन लगाने का तरीका

उबटन लगाने के लिए आपको सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं और फिर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें। सब ये सूख जाए तो हाथों को गिला करें या स्प्रे बोतल से इसे गिला करने के बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर ऐसा करने के बाद चेहरे और शरीर को अच्छे से धोएं। धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर या फिर बादाम का तेल लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button