कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 31 फाइनलिस्ट को मात देकर बनीं ब्यूटी क्वीन

Sini Shetty Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ताज अपने नाम कर लिया है. देश को अपनी इस साल की मिस इंडिया मिल गई है. 3 जुलाई को ये इवेंट मुंबई में हुआ था जहां 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद सिनी ने अपने नाम ये खिताब कर लिया है. राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप बनीं वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं. ये तीनों ही मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार थे. इस इवेंट में कृति सेनन ने अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए थे. इस इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे. जिसे सेलिब्रेट किया गया था.

 

कौन हैं सिनी शेट्टी

मिस इंडिया 2022 का ताज जीतने वाली सिनी शेट्टी महज 21 साल की हैं. वह अभी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं.सिनी को डांस का बहुत शौक है उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button