जानें क्या होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स, इन खाद्य सामग्री में होता है Low GI लेवल"/>

जानें क्या होता है ग्लाइसेमिक इंडेक्स, इन खाद्य सामग्री में होता है Low GI लेवल

Glycemic Index Foods: ग्लाइसेमिक इंडेक्स के आधार पर खाने पीने की चीजों का चयन करना आजकल काफी बढ़ गया है। दरअसल, Glycemic Index (जीआई) एक मापन प्रणाली है, जिसके आधार पर यह जानकारी मिलती है कि किसी खाद्य सामग्री में कार्बोहाइड्रेट कितनी जल्दी ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं और रक्त प्रवाह में प्रवेश करती है। डायटिशियन मीना कोरी इस बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रही है।

डायबिटीज बन रही बड़ी समस्या

अनियमित जीवनशैली व खानपान में लापरवाही के कारण आजकल अधिकांश लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। शुगर की समस्या पैंक्रियाज ग्रंथि के प्रभावित होने के कारण होती है, जिससे शरीर में इंसुलिन की कमी हो जाती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को ग्लाइसेमिक इंडेक्स को समझना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए शुगर के मरीज अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

जब किसी भोजन का Glycemic Index 100 से 70 के बीच होता है, तो उसे उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन माना जाता है। ऐसा भोजन शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ाता है। 70 से ऊपर वाले Glycemic Index खाद्य पर्दाथों का सेवन कम करना चाहिए। सफेद चावल, केक, ब्रेड, बिस्कुट, कद्दू, आलू, तरबूज, खजूर, एनर्जी ड्रिंक, पिज्जा, फास्ट फूड, चीनी, गुड़, चॉकलेट में Glycemic Index बहुत अधिक होता है।

मॉडरेट ग्लाइसेमिक इंडेक्स

इस लिस्ट में ऐसी खाद्य सामग्री को शामिल किया जाता है, जिसका Glycemic Index 69-56 के बीच होता है। ऐसी खाद्य सामग्री का सेवन बहुत कम मात्रा में कर सकते हैं। बहुत अधिक खाने पर समस्या हो सकती है। गेहूं, ब्राउन राइस एवं बासमती चावल, मटर, जिमीकंद, शकरकंदी, पपीता, केला, खरबूजा, आम, अंजीर में लो Glycemic Index होता है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

डायबिटीज के रोगियों के लिए 55-0 के बीच Glycemic Index वाले खाद्य पदार्थों को बहुत अच्छा माना जाता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले भोजन करने से शरीर में शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। Low Glycemic Index वाले फूड्स में जो, ओट्स, किनोआ, दलिया, मूंग की दाल, अरहर की दाल, मसूर की दाल, लोबिया, सोयाबीन, छोले, राजमा, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, चौलाई, बैंगन, हरी बींस, गोभी, खीरा, टमाटर, ब्रोकली, खुबानी, सेब, मौसमी, संतरा, कीवी, आलूबुखारा, नाशपाती, बेरी, दूध एवं दूध से बनी चीजें आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button