Immunity Booster Vegetables: ये सब्जियां बूस्ट करती है इम्यूनिटी, सर्दियों में बीमारियों से होगा बचाव"/>

Immunity Booster Vegetables: ये सब्जियां बूस्ट करती है इम्यूनिटी, सर्दियों में बीमारियों से होगा बचाव

HIGHLIGHTS

  1. सर्दी के मौसम में लहसुन और अदरक का सेवन ज्यादा करना चाहिए।
  2. अदरक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार होता है।
  3. सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। सर्दियों के मौसम में बैक्टीरिया व वायरस का प्रकोप बढ़ने के अलावा प्रदूषण के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या आम बात है। सर्दी के मौसम में यदि आप भी खुद को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो कुछ सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, ये पांच सब्जियों शरीर के लिए इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है।

सर्दी के मौसम में लहसुन और अदरक का सेवन ज्यादा करना चाहिए। ये दोनों ही चीजें इम्यूनिटी बूस्टर होती है। लहसुन में कम्पाउंड जैसे एलिसिन (Allicin) रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करते हैं। वहीं सर्दी के मौसम में खांसी, सर्दी, गले में खराश के लक्षणों को कम करने के लिए अदरक काफी गुणकारी होता है। अदरक कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार होता है।

पालक का भी करें खूब सेवन

सर्दी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियो का सेवन ज्यादा करना चाहिए। विशेषकर पालक का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें आयरन भरपूर होता है। इससे शरीर मजबूत होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

फोलेट व फाइबर से भरपूर होती है ब्रोकली

ब्रोकली शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काफी मददगार होती है। ब्रोकली कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन के, सी, फोलेट, फाइबर आदि मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मददगार होती है। ब्रोकली का सलाद के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।

शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण

शिमला मिर्च को सलाद के साथ कई जायकेदार व्यंजनों में उपयोग किया जाता है। शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें विटामिन-C भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें फाइबर भी काफी ज्यादा होता है, जो पाचन को ठीक करने में मददगार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button