भोजन को ऊर्जा में बदलता है ये विटामिन, इन चीजों का करें सेवन

Vitamin-H Benefits: शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में जब पोषक तत्वों की कमी होती है तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी होने पर स्किन और बालों पर इसके लक्षण सबसे पहले दिखाई देने लगते हैं। इसमें शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व विटामिन-H भी है, जिसे साइंस की भाषा में बायोटिन भी कहा जाता है। यह विटामिन स्किन, बाल, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल Vitamin-H शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है।

विटामिन-H के ये हैं फायदे

विटामिन- H शरीर को ऊर्जावान बनाकर रखता है। गर्भावस्था में भी विटामिन- H काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हमारे हाथ-पैरों के नाखूनों में जो बढ़ोतरी होती है, वह विटामिन-एच के कारण ही होती है।

नाश्ते में जरूर खाएं अंडे

अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है और यह प्रोटीन और अन्य विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत हैं। अंडे को विभिन्न तरीकों से अपने आहार में लेने से विटामिन एच की पूर्ति होती है। इसे सलाद या सैंडविच में भी शामिल कर सकते हैं।

सैल्मन फिश

सैल्मन में भी Vitamin-H होता है। यह प्रोटीन और अन्य विटामिन का भी अच्छा स्रोत है। विटामिन-H की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में सैल्मन फिश जरूर शामिल करें। इसे ग्रिल कर भी खा सकते हैं।
स्वीट पोटैटो
स्वीट पोटैटो में बायोटिन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन-ए और पोटैशियम भी होता है। स्वीट पोटेटो को उबालकर खाने से Vitamin-H की पूर्ति होती है। नाश्ते में स्वीट पोटैटो का सेवन करना फायदा पहुंचाता है।

बादाम भी Vitamin-H का अच्छा सोर्स

बादाम में विटामिन-H पर्याप्त होता है, जो बालों के विकास में अहम योगदान देता है। Vitamin-H अन्य विटामिन का भी अच्छा सोर्स होता है। रोज 5 से 6 बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रात में दूध में भिगोकर बादाम रखने और सुबह इसके सेवन करने से ज्यादा फायदा होता है।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button