Benefits Of 7 Seeds Mix: क्या होता है सतरंगा मिक्स सीड्स, जानिए इसके फायदे"/>

Benefits Of 7 Seeds Mix: क्या होता है सतरंगा मिक्स सीड्स, जानिए इसके फायदे

डॉक्टर अक्सर डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि हमारे शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ऐसे में सतरंगा सीड्स आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे अगर डेली डाइट में शामिल किया जाए, तो अलग-अलग सीड्स से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. मिक्स सीड्स में होते हैं कई पोषक तत्व
  2. मिक्स सीड्स खाने से मिलते हैं कई फायदे
  3. अपच की समस्या से मिलता है छुटकारा

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Benefits of 7 Seeds Mix: अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर को भरपूर आवश्यक पोषक मिलने चाहिए। हम शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के फूड्स को अपने आहार में शामिल करते हैं। आपको अपनी डाइट में कुछ सीड्स शामिल करना चाहिए। 7 सीड्स मिक्स कई तरह के बीजों को मिलाकर बनता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सतरंगा सीड्स मिक्स के बारे में बताया है, जिसे onlymyhealth.com ने शेयर किया है।

 

तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तिल में विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने और शरीर की सूजन को कम करने में फायदेमंद है। अलसी के बीज में लिग्नान होता है। यह हार्मोन को संतुलित करता है।

सौंफ के बीज

हम अक्सर खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं। सौंफ का सेवन पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है। इसके सेवन से सूजन और अपच की समस्या नहीं होती है। यह हार्मोन को संतुलित करने में भी मददगार साबित होता है।

सूखा खजूर

खजूर नेचुरल शुगर के रूप में जाना जाता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। इनमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सूखा नारियल

 

सूखा नारियल का सेवन करने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। पाचन में भी यह सहायक होता है। इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो हार्मोन को संतुलित करता है। साथ ही यह आंतों को स्वस्थ रखता है।

तरबूज के बीज

तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और स्वस्थ वसा पाया जाता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज में जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में काफी फायदा करते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button