Holi 2024: होली के लिए घर पर ही ऐसे तैयार करें कुदरती रंग, स्किन को नहीं होगा नुकसान"/>

Holi 2024: होली के लिए घर पर ही ऐसे तैयार करें कुदरती रंग, स्किन को नहीं होगा नुकसान

HIGHLIGHTS

  1. नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट से हरा रंग बनाया जा सकता है।
  2. इस पेस्ट को पानी में मिलाकर रंग खेला जा सकता है। यह फेस पैक की तरह भी काम करेगा।
  3. नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होता है और इससे स्किन को फायदा होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। रंगों का त्योहार होली इस बार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा और इसके लिए अभी से बाजार में सज गए हैं। ऐसे में यदि आप भी बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों से चिंतित हैं तो आप होली खेलने के लिए घर पर अलग-अलग कुदरती रंग तैयार कर सकते हैं, जिससे स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

नीम की पत्तियों से बनाए हरा रंग

नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट से हरा रंग बनाया जा सकता है। इस पेस्ट को पानी में मिलाकर रंग खेला जा सकता है। यह फेस पैक की तरह भी काम करेगा। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होता है और इससे स्किन को फायदा होता है। कील-मुंहासों की समस्या से राहत दिलाता है। नीम की पत्तियों को सुखाकर गुलाल की तरह पाउडर भी तैयार कर सकते हैं।

चुकंदर से तैयार करें लाल रंग

इस मौसम में चुकंदर आसानी से मिल जाता है। चुकंदर को पीसकर पानी में उबालें और लाल रंग तैयार है। अगर आप गहरा गुलाबी रंग चाहते हैं तो इसमें अधिक पानी मिला लें। इसके अलावा आप इसे पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं। अगर यह रंग आंखों और मुंह में भी चला जाए तो कोई नुकसान नहीं होता।

हल्दी से तैयार करें पीला रंग

पीले रंग की होली खेलने के लिए हल्दी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी को जौ या मक्के के आटे में मिलाकर पेस्ट बना लें। यह प्राकृतिक स्क्रब की तरह काम करेगा। हल्दी में अरारोट या चावल का पाउडर भी मिलाकर पीला गुलाल तैयार कर सकते हैं।

पलाश व गेंदे के फूल से बनाएं केसरिया रंग

केसरिया रंग तैयार करने के लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। पलाश के सूखे फूल को एक बाल्टी पानी में भिगो दें या रात भर भिगो दें। सुबह इसे छान लें। सुबह तक पानी का रंग केसरिया हो जाएगा। आप इसे वैसे ही उपयोग कर सकते हैं या इसे पतला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button