Eye Health Tips: सफेद प्याज के रस से आंखों को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, मोतियाबिंद का खतरा भी होगा कम

सफेद प्याज के रस का आयुर्वेद में विशेष महत्व है। यह शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। साथ ही इसमें मौजूद कई गुण के कारण यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और इस संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है। यहां आपको बताते हैं सफेद प्याज के रस से आंखों को क्या फायदे हो सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. आंखों के लिए गुणकारी है सफेद प्याज का रस।
  2. भरपूर मात्रा में होता है विटामिन सी और फाइबर।
  3. आंखों को संक्रमण से बचाने में भी करता है मदद।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Eye Health Tips: लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइमिंग और स्ट्रेस के कारण आंखों की रोशनी कम होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय के जरिए इस समस्या से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है और आंखों की रोशनी तेज हो सकती है। इनमें से एक नुस्खा सफेद प्याज के रस से जुड़ा है। इसके बारे में आपके यहां बताते हैं।

दरअसल, सफेद प्याज विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें सल्फर यौगिक भी होते हैं, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। खास तौर पर सफेद प्याज का रस आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की सफाई भी होती है।

naidunia_image

सफेद प्याज से आंखों को क्या होंगे फायदे

नहीं होता संक्रमण का खतरा

सफेद प्याज में सल्फर यौगिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो जीवाणु विरोधी होने के साथ एंटी फंगल गुण से युक्त होते हैं और आंखों को संक्रमण से बचाते हैं।

काम होता है मोतियाबिंद का खतरा

सफेद प्याज का रस मोतियाबिंद के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

naidunia_image

कम होती है सूजन

सफेद प्याज के रस में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के कारण डार्क सर्कल और आंखों के आसपास की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यह आंखों को प्रभावित करने वाली एलर्जी से भी बचाता है।

रखें यह सावधानी

सफेद प्याज के रस का उपयोग करते समय कुछ सावधानी रखना भी जरूरी होती है, क्योंकि इसके उपयोग से जलन या चुभन होने का खतरा भी रहता है। साथ ही कुछ समय के लिए धुंधला भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में इसका ध्यान से उपयोग करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button