Health Risks: इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोज 30 मिनट जरूर करें वर्कआउट"/>

Health Risks: इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोज 30 मिनट जरूर करें वर्कआउट

HighLights

  • शारीरिक स्फूर्ति के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।
  • काम की व्यस्तता के कारण अधिकांश लोगों की फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर होती है।
  • शारीरिक गतिविधि न होने पर आप कब्ज के भी शिकार हो सकते हैं।

Health Risks: अक्सर यह देखा जाता है कि 35 या 40 की उम्र के बाद लोगों में कई तरह की शारीरिक समस्या बढ़ने लगती है। इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही है। काम की व्यस्तता के कारण अधिकांश लोगों की फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर होती है और इस कारण शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है।

देर रात तक जागने, वसा युक्त खानपान के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किडनी में समस्या होने लगी है। शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए रोज कम से कम 30 मिनट फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। – डॉ. देवेंद्र पाठक, फिजियोथेरेपिस्ट
डॉ. देवेंद्र पाठक के मुताबिक, यदि आप रोज कुछ समय फिजिकल एक्टिविटी के लिए नहीं निकालेंगे तो इन शारीरिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

पर्याप्त नींद के बाद भी थकान

यदि आप पर्याप्त नींद के बाद भी खुद को थका हुआ महसूस करते हैं तो इसका मुख्य कारण फिजिकली एक्टिविटी न होना है। शारीरिक स्फूर्ति के लिए रोज एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।

कब्ज की समस्या

शारीरिक गतिविधि न होने पर आप कब्ज के भी शिकार हो सकते हैं। खाना खाने के बाद टहलने से शरीर का बाउल मूवमेंट सही रहता है। इस कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कत नहीं होती है।

कार्डियो एक्सरसाइज से ये फायदे

फिजिकल एक्टिविटी कम होने से चिंता और अवसाद की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए तनाव कम करने के लिए पैदल चलना, बाइक चलाना, तैरना या दौड़ना जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करना चाहिए।

दूर होगा जोड़ों का दर्द

यदि आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा अगर थोड़ा सा पैदल चलने पर भी यदि आपकी सांस फूलने लगे तो यह समझ लेना चाहिए कि आपकी फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल भी नहीं है और यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक संकेत साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button