Frozen Peas Side Effects: फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करने से पहले समझें इसके नुकसान, सेहत के लिए है बहुत खतरनाक"/>

Frozen Peas Side Effects: फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करने से पहले समझें इसके नुकसान, सेहत के लिए है बहुत खतरनाक

फ्रोजन मटर (Frozen Peas) का इस्तेमाल में लोग गर्मी या बरसात के दिनों में अधिक करते हैं, क्योंकि उनको ताजा मटर नहीं मिलता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत ही नुकसान देह हो सकता है। इस आर्टिकल में इसके कुछ ऐसे ही साइड इफेक्ट्स से बताएंगे।

HIGHLIGHTS

  1. फ्रोजन मटर में इस्तेमाल करने से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
  2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फ्रोजन मटर का सेवन अच्छा नहीं होता है।
  3. फ्रोजन मटर के ज्यादा सेवन से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Frozen Peas Side Effects: मटर से बनने वाली सब्जी बढ़े ही स्वाद के साथ खाते हैं। गर्मी व मानसून के मौसम में ताजी मटर लोगों को नहीं मिल पाती हैं, तो फ्रोजन मटर का उपयोग सब्जी बनाने के लिए करते हैं। इसको छीलना और स्टोर करना नहीं पड़ता है, इसलिए इसका उपयोग करने में लोगों को सहूलियत होती है। मगर, क्या आपको पता है कि इसका अधिक उपयोग शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह कैसे हमारे परेशानी बनता है।

वजन बढ़ सकता है

फ्रोजन मटर में स्टार्च का उपयोग किया जाता है, जिससे फैट बढ़ता है। आप इसका उपयोग अधिक मात्रा में करेंगे, तो मोटापे की समस्या हो सकती है।

हार्ट के लिए नुकसानदायक

फ्रोजन मटर से हार्ट की समस्या हो सकती है। यह आपको हार्ट को कमजोर करने का काम करता है। दरअसल, यह हार्ट की धमनियों को बंद कर देता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज पीड़ित खाने से बचें

फ्रोजन मटर में स्टार्च होता है, जिससे शुगर से पीड़ित लोगों को समस्या हो सकती है। यह आपको ब्लड में शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है, इसलिए शुगर से पीड़ित लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

बीपी की हो सकती है समस्या

फ्रोजन मटर में सोडियम होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसको खाने से हृदय रोग या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button