Measles Outbreak: चिकन पॉक्स से दो बच्चों की मौत के बाद हड़कंप, जरूर अपनाएं ये सुरक्षा उपाय"/>

Measles Outbreak: चिकन पॉक्स से दो बच्चों की मौत के बाद हड़कंप, जरूर अपनाएं ये सुरक्षा उपाय

HIGHLIGHTS

  1. मीजल्स या चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी होती है। इस बीमारी को ‘खसरा’ भी कहा जाता है।
  2. यह बीमारी मीजल्स नाम के वायरस के कारण तेजी से फैलती है।
  3. संक्रमित बच्चे या व्यक्ति के शरीर पर दाने निकलने शुरू होते है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। मप्र की मैहर तहसील में हाल ही चिकन पॉक्स के कारण दो बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने यहां एहतियात के तौर 5 गांवों में 3 दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ऐसे में आप भी अपने बच्चों की सेहत के प्रति अलर्ट रहें। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव के मुताबिक, चिकन पॉक्स बीमारी होने का कारण, बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

संक्रामक बीमारी है मीजल्स

मीजल्स या चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी होती है। इस बीमारी को ‘खसरा’ भी कहा जाता है। डॉ. अखिलेश भार्गव के मुताबिक, यह बीमारी मीजल्स नाम के वायरस के कारण तेजी से फैलती है। संक्रमित बच्चे या व्यक्ति के शरीर पर दाने निकलने शुरू होते है। बच्चे को बुखार के साथ सर्दी, खांसी हो सकती है। आंखों का रंग लाल हो जाता है। एक दूसरे के संपर्क में आने से यह बीमारी तेजी से फैलती है।

naidunia_image

इन बातों की रखें सावधानी

 

    • Measles से बचने के लिए बच्चों को बार-बार हाथ धोने के कहना चाहिए। यह वायरस आमतौर पर हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। दिन में कई बार साबुन से हाथ साफ करना चाहिए।

 

    • मीजल्स से बचाव के लिए संक्रमित मरीज के द्वारा छुई गई वस्तुओं को छूने से बचना चाहिए। इसका वायरस 3-4 घंटे तक जीवित रह सकता है। दरवाजे के हैंडल, नल, रसोई या फर्नीचर जैसी चीजों को छूने बचना चाहिए।

 

    • Measles वायरस या बैक्टीरिया से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहिए। ज्यादा वसा युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। बच्चे के शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए।

 

    • Measles वायरस को शरीर में जाने से रोकने के लिए बच्चे को मास्क जरूर पहनाना चाहिए। बच्चे को सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढक कर रखना चाहिए।

 

    • भीड़-भाड़ वाली या सार्वजनिक जगहों पर अक्सर ऐसे वायरस के फैलने का खतरा बना रहता है। बच्चों को ज्यादा भीड़ वाले स्थान पर न ले जाए।

 

  • मीजल्स से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button