ऑफिस की टीम बिल्डिंग के नाम पर अजीब शर्त… महिला कर्मचारी से कहा- ‘शराब पियो या किस करो’

वियतनाम की एक कंपनी द्वारा टीम बिल्डिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया था। यहां एक महिला कर्मचारी को जबरन बुलाया गया। यहां कर्मचारी को बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। बाद में महिला ने कंपनी से रिजाइन कर दिया।

 

HighLights

  1. कंपनी में इंटर्नशिप कर रही थी कर्मचारी
  2. महिला को जबरदस्‍ती पिलाई शराब
  3. महिला कर्मचारी ने जबरन पी शराब

एजेंसी, हनोई (Vietnam News) महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। कॉरपोरेट सेक्टर में भी महिलाओं की संख्या बड़ रही है। हालांकि, इस दौरान महिलाओं को बुरे व्यवहार का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला वियतनाम से सामने आया है, जहां टीम बिल्डिंग एक्टिविटी के नाम पर महिला कर्मचारी को बुरे अनुभव का सामना करना।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी में टीम बिल्डिंग इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में ऑफिस की महिला कर्मचारी को भी बुलाया गया। बताया गया कि कर्मचारी वेकेशन पर थी, बावजूद इसके उसे इस पार्टी में आने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन, पार्टी में महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

दरअसल, महिला कर्मचारी एक कंपनी में इंटर्न थी। यहां उसे टीम बिल्डिंग इवेंट के लिए बुलाया गया। यह इवेंट कंपनी द्वारा ही आयोजित किया गया था। इस दौरान कंपनी की ओर से एक कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। इसमें भी महिला कर्मचारी को जबरन शामिल होने के लिए कहा गया।

रखी ये शर्त

इस कॉम्पिटिशन में महिला कर्मचारी के सामने एक बार में तीन गिलास शराब पीने की शर्त रखी गई। साथ ही उसे सहकर्मी को किस करने के लिए भी कहा गया। इन दोनों में उसे कोई एक विकल्प चुनना था। यह सुनने के बाद महिला जाने लगी लेकिन एक सहकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया और इसके बाद उसने किसी तरह तीन गिलास शराब पी।

मैनेजर ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

इस घटना होने के बाद कर्मचारी वहां से तुरंत निकल गई और रिजाइन कर दिया। बताया गया कि इस मामले में कंपनी के मैनेजर की ओर से भी कोई रिएक्शन नहीं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button