Benefits Of Raw Garlic: हर रोज खाली पेट चबाएं लहसुन की एक कली, ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम

आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबाकर खाने से पेट अच्छा बना रहता है। यह डायरिया को दूर करने का काम करता है।

HIGHLIGHTS

  1. खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
  2. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।
  3. लहसुन का सेवन करने से पुरुषों की सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है।

मैगजीन डेस्क, इंदौर। Benefits of Raw Garlic: अधिकतर घरों में लहसुन का सेवन किया जाता है। कोई भी सब्जी और दाल हो, उसमें लहसुन के बिना स्वाद काफी फीका सा लगता है। लहसुन खाने का स्वाद दोगुना कर देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने के साथ-साथ लहसुन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व एंटी-माइक्रोबियल गुण आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी है। सदियों से इसका इस्तेमाल बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता आया है। यदि आप रोजाना सुबह एक-दो कच्ची कली लहसुन की चबाते हैं, तो आपको इससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

naidunia_image

कोलेस्ट्रॉल करे कम

रोज सुबह उठकर खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। हम आजकल देखते हैं कि कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लग गई है, जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यदि आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

इनफर्टिलिटी का खतरा करे कम

लहसुन का सेवन करने से पुरुषों की सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है और साथ ही उनकी इनफर्टिलिटी का खतरा भी कम हो जाता है।

अर्थराइटिस की समस्या में राहत

रोज सुबह उठकर लहसुन की कली का सेवन करने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसे खाने से अर्थराइटिस जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। इससे दर्द में आराम भी मिलता है और आर्थराइटिस के लक्षणों से आराम मिलता है।

naidunia_image

 
 
 

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

बता दें कि लहसुन में एलिसन भी पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता है। यदि आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको रोज सुबह लहसुन खाना चाहिए। यह दिल से जुड़ी बीमारियों में काफी फायदेमंद साबित होता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कि सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में लहसुन में मौजूद विटामिन सी और B6 इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे खांसी-जुकाम में आराम मिलता है।

त्वचा से जुड़ी समस्या में मददगार

त्वचा से जुड़ी समस्या, एक्ने और पोर्स में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। ऐसे में यदि आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने रोकने में मदद करते हैं और उन्हें जल्दी ठीक करते हैं।

लहसुन का सेवन करने के फायदे तो की सारे हैं, लेकिन इसे खाना इतना आसान नहीं होता है। इसकी गंध और स्वाद दोनों ही तेज होते हैं। ऐसे में इसे खाने की शुरुआत आधे लहसुन से करें और फिर धीरे-धीरे एक कली खाना शुरू करें। इसे आप टुकड़ों में काटकर भी खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button