Health Tips: ठंड के दिनों में गर्भवती महिलाएं खानपान का रखें विशेष ध्यान, मां व बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ"/>

Health Tips: ठंड के दिनों में गर्भवती महिलाएं खानपान का रखें विशेष ध्यान, मां व बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

HIGHLIGHTS

  1. सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, गर्भवतियों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए।
  2. काजू-बादाम युक्त हलवा खाना भी फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में न करें।
  3. गर्भवती महिला को विशेषज्ञों की सलाह से नियमित व्यायाम भी करना चाहिए।

Health Tips: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ठंड के दिनों में बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं वर्तमान में दिन में गर्मी और फिर शाम के समय ठंड के कारण बीमारियां और बढ़ने लगी है। इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसी से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

गर्भवती महिलाओं को बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में बाहर का खाने का मन अधिक बनता है, लेकिन हमें खाने से बचना चाहिए। सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसका नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही काजू-बादाम युक्त हलवा खाना भी फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

naidunia_image

गर्भवस्था में कम हो जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे वे आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। इसलिए ठंड के मौसम में सेहत के प्रति गंभीरता आवश्यक होती है। क्योंकि अभी वायरल भी चल रहा है। ऐसे में तो अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।

लापरवाही बिलकुल न बरतें

यदि गर्भवती महिलाओं को कोई भी परेशानी हो तो उन्हें तुरंत विशेषज्ञों की सलाह से उपचार करवाना चाहिए। क्योंकि कई बार लापरवाही के चलते परेशानियां बढ़ जाती है। इसके साथ ही विशेषज्ञों की सलाह से नियमित व्यायाम भी करना चाहिए, यह भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button