Cardamom Benefits: एक महीने तक सुबह लगातार करें इलायची का सेवन, एसिडिटी की समस्या से मिलेगी राहत

इलायची सिर्फ घर के किचन में नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। खाली पेट इलायची खाने से गले की खराश ठीक होती है। यह सर्दी-जुकाम की समस्या को भी दूर करता है। डाॅक्टर भी खाली पेट इलायची का सेवन करने की सलाह देते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. खाली पेट इलायची का सेवन करने से पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं।
  2. इलायची में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से भी राहत दिलाता है।
  3. जिसे भूख नहीं लगती है, उसे रोज सुबह जरूर इलायची खाना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Cardamom Benefits: हर घर के किचन में इलायची जरूर इस्तेमाल की जाती है। इलायची का प्रयोग खाने की कई चीजों में किया जाता है। अधिकतर मिठाइयों और चाय में इलायची का स्वाद जरूर होता है। इलायची खाने की खुशबू के साथ-साथ उसके स्वाद को भी बढ़ा देती है।

 

 

इलायची का इस्तेमाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन से लेकर त्वचा और हार्ट का भी ख्याल रखते हैं। यदि आप हर दिन सुबह खाली पेट इलायची खाते हैं, तो आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इलायची में राइबोफ्लेविन, नियासिन, आयरन, मैंगनीज, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

naidunia_image

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह उठकर खाली पेट इलायची का सेवन करने से पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं, इसे खाने से पेट हमेशा हेल्दी बना रहता है। साथ ही इससे गैस, अपच जैसी समस्या दूर होती है। इलायची में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से भी राहत दिलाता है। इलायची खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

खाली पेट इलायची खाने से भूख बढ़ती है, जिसे भूख नहीं लगती है, उसे रोज सुबह खाली पेट दो-तीन इलायची खाना चाहिए। इलायची खाने के साथ-साथ ऊपर से गर्म पानी भी पी लेना चाहिए। इससे भूख न लगने की समस्या दूर हो जाती है। कुछ दिनों तक ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। इससे आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।

naidunia_image

 

ब्लड सर्कुलेशन को करे बेहतर

इलायची में फाइबर, पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोज सुबह खाली पेट इलायची खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। आप इलायची को गर्म पानी के साथ खा सकते हैं या फिर इसे आप पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल में रहता है। डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।

 

बालों के लिए फायदेमंद

इलायची का सेवन करने से बालों को भी काफी फायदा मिलता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से बाल मजबूत, काले और घने बनते हैं। इलायची खाने से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। यह बालों के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है।

naidunia_image

पोटेशियम और फाइबर

इलायची में पोटेशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार होता है। यदि आप अपना ब्लड सर्कुलेशन सही रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट दो-तीन इलायची चबा-चबाकर खाएं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button