Knee Pain: घुटनों के दर्द के कारण हो रही है परेशानी, तो इन व्यायाम को कर दें शुरु"/>

Knee Pain: घुटनों के दर्द के कारण हो रही है परेशानी, तो इन व्यायाम को कर दें शुरु

घुटनों के दर्द (Knee Pain) के कारण चलने-फिलने तक में समस्या होती है, जिससे दैनिक जीवन तक प्रभावित होता है। पहले के समय में बुजुर्गों को इस समस्या से जूझना पड़ता था, लेकिन अब कम के उम्र के लोग भी परेशान दिखते हैं। इससे इससे बचने के लिए ये एक्सरसाइज करें।

HIGHLIGHTS

  1. आजकल कम उम्र में भी घुटनों में हो रहा है दर्द।
  2. घुटनों में दर्द की वजह एक्सरसाइज न करना है।
  3. एक्सरसाइज से आप घुटनों को हेल्दी रख सकते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। आजकल के दौर में घुटनों में दर्द की परेशानी बुजुर्गों के अलावा नौजवानों को भी हो रही हैं। वह भी घुटनों के दर्द की वजह से चलने-फिरने में समस्या महसूस करते हैं। घुटनों में दर्द बढ़ते वजन, मांसपेशियों में कमजोरी और लचीलेपन की कमी के कारण होता है।

घुटनों में दर्द की समस्या को योग, व्यायाम और अच्छे खानपान से दूर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में घुटनों के दर्द को ठीक करने के लिए कुछ व्यायामों के बारे में बताएंगे।

स्क्वाट्स

naidunia_image

आपको खड़े होकर हाथ को आगे लेकर आना है। उसके बाद पीठ को सीधा कर घुटने को 90 डिग्री तक झुका लें। आपको कुर्सी में बैठने वाली पोजीशन में आना है। इस योग को आठ से बार करें।

लंजेस

naidunia_image

आप अपने एक पैर को आगे की ओर लेकर आए। दूसरे पैर को पीछे की ओर ले जाएं। अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के वजन आगे वाले पैर पर रखें। इस योग को 8 से 10 बार आगे करें।

स्टेप अप

एक ऊंची प्लेटफॉर्म पर इस व्यायाम को किया जा सकता है। आप अपने एक पैर को ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें। इस दौरान दूसरे पैर को नीचे रखें। उसके बाद दूसरे पैर को भी ऊपर लेकर आएं। इस व्यायाम को आप कुछ समय तक दोहराएं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button