Health News : आप भी दांतों की सफाई में लापरवाही बरतते हैं तो हो जाएं सजग"/>

Health News : आप भी दांतों की सफाई में लापरवाही बरतते हैं तो हो जाएं सजग

HIGHLIGHTS

  1. अधिकांश लोगों को ब्रश करने का सही तरीका पता नहीं।
  2. गले में कुछ फंसा, खाना निगलने में कठिनाई शुरुआती लक्षण हैं।
  3. सुबह व रात में सोने से पूर्व अनिवार्य रूप से दांतों की सफाई करनी चाहिए।

Health News : तंबाकू, गुटका के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। तंबाकू, गुटका, धूम्रपान छोड़ने से कैंसर का खतरा टल सकता है। इसी तरह तमाम लोग दांतों की सफाई में लापरवाही बरतते हैं जिससे तरह-तरह के दंत रोगों की चपेट में आ जाते हैं। अधिकांश लोगों को ब्रश करने का सही तरीका पता नहीं रहता जिसके कारण वे अनचाहे में दांतों व समूड़ों को कमजोर कर रहे हैं।

खाना निगलने में कठिनाई कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं

तंबाकू, गुटका का सेवन करने वालों को सतर्क हो जाना चाहिए यदि मुंह में अल्सर, दांत के पास गांठ, सफेद चकत्ते हो जाएं। मुंह में बार-बार छाले होना, ऐसा महसूस होना कि गले में कुछ फंसा है, खाना निगलने में कठिनाई कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं। मुख कैंसर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा पाया जाता है। तंबाकू, गुटका के सेवन से दांत नुकीले हो जाते हैं जिससे न चाहते हुए भी मुंह में जख्म होते रहते हैं। इससे दांतों की सबसे मजबूत परत इनेमल के घिसने का खतरा रहता है।

कैविटी, खानपान में लापरवाही, मुंह की सफाई में लापरवाही

दांतों में कैविटी, खानपान में लापरवाही, मुंह की सफाई में लापरवाही, पेट की खराबी की मुंह के छाले का कारण बनती है। प्रारंभिक अवस्था में उपचार किया जाए तो मुख कैंसर के गंभीर जोखिम को टाला जा सकता है। तंबाकू, गुटका का सेवन करने वालों के मसूड़े खराब हो जाते हैं, दांत असमय गिरने लगते हैं। सुबह व रात में सोने से पूर्व अनिवार्य रूप से दांतों की सफाई करनी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button