Health News : ब्रश करने का गलत तरीका दांतों व मसूड़ों के लिए नुकसानदेह"/>

Health News : ब्रश करने का गलत तरीका दांतों व मसूड़ों के लिए नुकसानदेह

  1. दांतों में खाना चिपका रहने से कैविटी का खतरा बढ़ता है।
  2. दांतों की नियमित सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
  3. दांत शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी देखभाल आवश्यक है।

Health News : ब्रश करने का गलत तरीका दांतों व मसूड़ों के लिए नुकसानदेह हाेता है। दांत व मुंह की सफाई में कमी रहने समेत कुछ अन्य कारण पायरिया के लिए जिम्मेदार होते हैं। इस बीमारी में मसूड़े पिलपिले और खराब हो जाते हैं जिनसे रक्तस्त्राव होने लगता है। सांस से बदबू आने लगती है जिससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है व आत्मविश्वास में कमी आती है। दांतों की सफाई न होने से कैविटी का खतरा रहता है।

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में सहायक होते हैं

मसूड़ों के खून आना, दांतों व मसूड़ों में दर्द, दांताें में ठंडा-गर्म व खट्टा-मीठा लगना, मुंह के अंदर की चमड़ी सख्त होना, मुंह पूरा न खुलना, मुंह में बार-बार छाले होना आदि लक्षण दांतों की बीमारियों के हैं। दांत शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जिनकी देखभाल आवश्यक है। यह चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में सहायक होते हैं। दांतों की नियमित सफाई से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। परंतु तमाम लोगों को दांतों की सफाई का सही तरीका नहीं रहता है। वे ठीक से ब्रश नहीं कर पाते हैं।

दांतों में खाना चिपका रहने से कैविटी का खतरा बढ़ता है

कैविटी से दांत कमजोर हो जाते हैं। दांतों में खाना चिपका रहने से कैविटी का खतरा बढ़ता है। ज्यादा चाकलेट खाने वाले बच्चों में कैविटी का खतरा होता है। इसलिए नियमित रूप से सुबह व रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करना चाहिए। ब्रश को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। जंक फूड, धूम्रपान, शराब, तंबाकू, गुटका आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button