Kajari Teej 2024: कजरी तीज पर खास माना जाता है सत्तू, आप भी ट्राई करें स्पेशल डिशेज

हर तीज त्योहार के लिए अलग ही तरह की खास मिठाई तैयार की जाती है। कजरी तीज के दिन निर्जला रखा जाता है। इस दिन को उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,राजस्थान और भारत के बाकी हिस्सों में भी धूमधाम मनाया जाता है। कजरी तीज रक्षा बंधन की 3 दिन बाद मनाई जाती है।

HIGHLIGHTS

  1. इस साल कजरी तीज 22 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाने वाली है।
  2. कजरी तीज पर महिलाएं, कुंवारी लड़कियां निर्जला व्रत रखती है।
  3. तीज के दिन सत्तू का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है।

मैगजीन डेस्क, इंदौर। Kajari Teej 2024: हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना अलग महत्व होता है। इसी तरह कजरी तीज भी विशेष मानी जाती है। कजरी तीज का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के तीसरे दिन मनाया जाता है। इस साल कजरी तीज 22 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाने वाली है।

इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं। इस दिन सत्तू से बनी मिठाई बनाने की परंपरा है। तीज के दिन सत्तू का इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है। आज हम आपको सत्तू से बनने वाली की कुछ डिशेज की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सत्तू का लड्डू

सामग्री

  • 1 कप भुना हुआ चना दाल का सत्तू
  • आधा कप पिसी चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि

  • सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को धीमी आंच पर भून लें।
  • इसके बाद इसे हल्के सुनहरे भरे रंग के होने तक सेकें और फिर गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद एक मिक्सी में इसे पीसकर पाउडर बना लें, आपका सत्तू तैयार है।
  • फिर सत्तू पाउडर और पिसी चीनी को एक बर्तन में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • फिर एक पैन में घी गरम करें और सत्तू, चीनी का मिश्रण आदि डालकर भून लें।
  • इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • इससे लड्डू तैयार कर लें।

naidunia_image

सत्तू की बर्फी

सामग्री

  • 2 कप सत्तू
  • 1 कप पिसी चीनी
  • खजूर का पेस्ट
  • 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप दूध

बनाने की विधि

  • सत्तू की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले घी के साथ एक कड़ाही में सत्तू को डालकर भून लें।
  • अब खजूर को मिक्सी में पीसकर रख लें और सत्तू में खजूर के पेस्ट के साथ मिक्स कर लें।
  • इसमें दूध, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। इसके बाद एक थाली में घी लगा लें
  • इसमें सत्तू का मिश्रण डालें और फिर इस मिश्रण से बर्फी के डिजाइन में काट लें।

naidunia_image

 

सत्तू का मीठा शरबत

सामग्री

  • 2-3 कप चना का सत्तू
  • एक कप पिसी चीनी
  • आवश्यकतानुसार पानी

बनाने की विधि

  • सत्तू का मीठा शरबत बनाने के लिए एक बर्तन में आवश्यकतानुसार पानी लें और इसमें सत्तू डालें।
  • फिर इसमें चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसमें आप चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • यह एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है और आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

naidunia_image

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button