Health Tips: पाइल्स से परेशान हैं तो दूध में इस चीज को मिलाकर करें सेवन, पाचन भी सुधरेगा"/> Health Tips: पाइल्स से परेशान हैं तो दूध में इस चीज को मिलाकर करें सेवन, पाचन भी सुधरेगा"/>

Health Tips: पाइल्स से परेशान हैं तो दूध में इस चीज को मिलाकर करें सेवन, पाचन भी सुधरेगा

HIGHLIGHTS

  1. हींग वाला दूध पीने से बवासीर की समस्या भी ठीक होती है।
  2. पाइल्स के कारण होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।
  3. मल त्याग में दिक्कत नहीं आती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। हमारे किचन में उपयोग होने वाले मसालों में हींग न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। हींग में जहां एंटी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं, वहीं इस यदि दूध के साथ रोज रात में सोते समय सेवन किया जाए तो कई बीमारियों से बचाव भी करता है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव यहां दूध के साथ हींग के सेवन के फायदे बता रहे हैं।

दूर होती है पाइल्स की समस्या

हींग वाला दूध पीने से बवासीर की समस्या भी ठीक होती है। पाइल्स के कारण होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। मल त्याग में दिक्कत नहीं आती है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या भी नहीं होती है। कान में तेज दर्द होने पर हींग को बकरी के दूध में मिलाकर कान में डालना चाहिए। इससे कान का दर्द कुछ समय ठीक हो जाता है।

पेट दर्द या पाचन की समस्या

रोज रात में गर्म दूध में थोड़ा हींग लेने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती है। इससे पाचन ठीक होता है। वहीं दूध के साथ हींग का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या भी दूर होती है। छोटे बच्चों में यदि पेट दर्द की समस्या होती है तो हींग मिला हुआ दूध पेट की नाभि पर भी लगाया जा सकता है, जिससे राहत मिलेगी।

लिवर को मिलता है आराम

हींग वाला दूध पीने से दूध का पाचन ठीक हो जाता है। कुछ लोगों का रात में दूध पीने के कारण हाजमा बिगड़ जाता है और दूध को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। ऐसे में दूध में हींग मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे लिवर को भी आराम मिलता है। लिवर के लिए यह फायदेमंद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button