Health News : पानी की शुद्धता परखें, खुले में बिकने वाली खानपान की सामग्री से बचें"/>

Health News : पानी की शुद्धता परखें, खुले में बिकने वाली खानपान की सामग्री से बचें

HIGHLIGHTS

  1. गर्मी में खानपान की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक।
  2. खतरनाक बीमारी कुछ गंभीर मामलों में जानलेवा हो सकती है।
  3. यह बीमारी सल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के हमले से होती है।

Health News : गर्मी के मौसम में खानपान की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में खाद्य पदार्थों के जल्द खराब होने का खतरा रहता है। गर्मी में टाइफाइड, फूड प्वाइजनिंग, डिहाइड्रेशन समेत कुछ अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इनसे बचाव का सबसे सुरक्षित उपाय यही है कि दूषित पानी व विषाक्त भोजन से बचाव करें। पेट-सिर में दर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना, पसीना आना, बुखार, सूखी खांसी, भूख कम लगना, उल्टियां होना आदि टाइफाइड के लक्षण हैं। यह बीमारी सल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के हमले के कारण होती है।

खतरनाक बीमारी कुछ गंभीर मामलों में जानलेवा हो सकती है

दूषित जल, विषाक्त भोजन के साथ यह बैक्टीरिया आंतों से रक्त में पहुंच जाता है। यह खतरनाक बीमारी कुछ गंभीर मामलों में जानलेवा हो सकती है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति बीमार हो सकता है। इसी तरह मुंह सूखना, कमजोरी, चक्कर आना, पेशाब का रंग पीला होना, शरीर का तापमान कम हो जाना डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं। पानी की मात्रा शरीर में कम होने से यह समस्या होती है। लिहाजा गर्मियों में भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी के कई कारण होते हैं। आवश्यक है कि पानी की शुद्धता पर ध्यान रखें। खुले में बिकने वाली खानपान की सामग्री से बचाव करें। बुखार, उल्टी-दस्त, चक्कर आना, कमजोरी, शरीर में दर्द आदि इसके मुख्य लक्षण हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button