Health Tips: आवाज में बदलाव को न समझें सामान्य, गले में हो सकती है यह समस्या, तुरंत डाक्टर को दिखाएं"/>

Health Tips: आवाज में बदलाव को न समझें सामान्य, गले में हो सकती है यह समस्या, तुरंत डाक्टर को दिखाएं

HIGHLIGHTS

  1. गले से संबंधित रोग से बचाव के लिए भीड़ वाली जगह पर जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं।
  2. गले में गठान पाई जाती है तो विशेषज्ञ पहले दवाइयों से ठीक करने का प्रयास करते हैं।
  3. इससे आराम नहीं मिलता है तो लेजर से इलाज किया जाता है। इससे आवाज फिर सामान्य हो जाती है।

Health Tips: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पिछले कुछ दिनों से सुबह और रात में ठंडा मौसम होता है और दिन में गर्मी रहती है। इसके कारण गले से संबंधित समस्या होने लगी है। इससे बचाव के लिए मास्क का उपयोग किया जा सकता है। खासकर भीड़ वाली जगहों पर तो लोगों को अवश्य मास्क लगाकर जाना चाहिए।

ईएनटी विशेषज्ञ डा. अभिक सिकदार का कहना है कि इस मौसम में गले की समस्या से बचाव के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय सामान्य या फिर गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। यदि आवाज में बदलाव हो तो भी इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए। इसके लिए वीडियो स्ट्रोबो स्कोपी करवा लेना चाहिए ताकि गले में कोई भी समस्या हो तो उसका पता चल सके।

naidunia_image

पहले दवाई, बाद में लेजर से इलाज

इस जांच में यदि गठान पाई जाती है तो विशेषज्ञ पहले दवाइयों से ठीक करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इससे आराम नहीं मिलता है तो फिर लेजर के माध्यम से इलाज किया जाता है। इससे आवाज फिर से पहले की तरह सामान्य हो जाती है।

पेट के कारण भी होती है गले में जलन

लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यदि आवाज में 10 दिन से अधिक समय तक बदलाव दिखे तो डाक्टर से दवाई लेकर उपचार करवाना चाहिए। यदि इसके बाद भी यह समस्या रहती है तो लापरवाही न बरतते हुए ईएनटी विशेषज्ञ को अवश्य दिखाना चाहिए। वहीं कई बार गले में जलन की समस्या भी रहती है, इससे कारण पेट में एसिड बनना होता है। इससे बचाव के लिए एक साथ अधिक खाना न खाएं एवं खाने के दो घंटे बाद सोएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button