Weight Loss: रसोई में रखी इन चीजों की मदद से कम करें वजन, होगा जबरदस्त फायदा"/>

Weight Loss: रसोई में रखी इन चीजों की मदद से कम करें वजन, होगा जबरदस्त फायदा

हम वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। क्या हमें यह पता है कि हम किचन में मौजूद चीजों की मदद से भी वजन को कम कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से न केवल वजन कम होगा, बल्कि कई तरह के फायदे भी होंगे।

HIGHLIGHTS

  1. किचन में रखी चीजों से वजन कम करें।
  2. शहद की मदद से वजन कम करें।
  3. शहद शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। हम वजन कम करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। क्या हमें यह पता है कि हम किचन में मौजूद चीजों की मदद से भी वजन को कम कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से न केवल वजन कम होगा, बल्कि कई तरह के फायदे भी होंगे। हल्दी, दालचीनी, इलायची खाने में स्वाद को बढ़ाने का काम करती हैं, लेकिन यह वजन को कम भी करने में मदद करती हैं। शहद भी उसी तरह का काम करता है। शहद को आयुर्वेद में गुणों की खान कहा गया है। यह स्वाद में जितना अच्छा होता है, उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। शहद हमारे वजन को कम करने में भी मदद करता है।

 
 

शहद को आयुर्वेद में वजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। शहद को वजन कम करने के लिए कैसे खाएं। इसको खाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखें। यह सारी बातें आपको डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

 

आयुर्वेद के अनुसार शहद के फायदे

 

  • शहद को आयुर्वेद में मधु के नाम से जाना जाता है।
  • शहद आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
  • शहद कफ को दूर करने में भी मदद करता है।
  • शहद की मदद से यूरिनरी ट्रैक्ट डिसऑर्डर को खत्म किया जा सकता है।
  • शहद स्किन और हार्ट के लिए भी फायदेमंद है।

वेट लॉस के लिए शहद खाने का तरीका

    • नया शहद को खाने से आयुर्वेद की मानें तो वजन बढ़ेगा। यह कब्ज को भी खत्म करता है। आयुर्वेद के अनुसार नया
    • स्टोर करके रखा हुआ शहद फैट के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। यह कफ को भी कम करता है।
    • शहद को औषधि के साथ लेना का जबरदस्त फायदा होता है। शहद की मदद से औषधि को हमारी सेल्स तक पहुंचती है।
    • वजन कम करने के लिए 1 चम्मच शहद को लें। उसके बाद रूम टेम्परेचर पर रखे पानी में मिला दें। फिर खाली पेट लें।

       

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button