Budget Session 2024 LIVE: अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति- ‘राम मंदिर का सपना पूरा हुआ’, सदन में गूंजा जय श्री राम"/>

Budget Session 2024 LIVE: अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति- ‘राम मंदिर का सपना पूरा हुआ’, सदन में गूंजा जय श्री राम

HIGHLIGHTS

  1. संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संयुक्त संबोधन
  2. नौ फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
  3. लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सत्र

एजेंसी, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है। इस बजट सत्र में 10 दिन कामकाज होगा।

Parliament Budget Session LIVE Updates

        • बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है…भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली…भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “…अमृत काल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है… मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।”

       

        • हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

       

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर का सपना अब साकार हो गया है। इसके साथ ही सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

    • संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिभाषण होगा।

     

    • वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू होगा। नए संसद भवन में यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होग
        • बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आप जानते ही हैं कि जब चुनाव का समय निकट होता है, तब आमतौर पर पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। हम भी उसी परंपरा का निर्वाह करते हुए पूर्ण बजट नई सरकार बनने के बाद आपके समक्ष लेकर आएंगे।
    •  

        • naidunia_image

       

      • पीएम मोदी ने आगे कहा, इस बार कुछ दिशानिर्देश की बातें लेकर देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी हम सबके सामने कल अपना बजट पेश करने वाली हैं। देश नित्य प्रगति की नई-नई ऊंचाइयों को पार करते हुए आगे बढ़ रहा है, सर्व स्पर्शी विकास हो रहा है, सर्वांगीण विकास हो रहा है, सर्व समावेशी विकास हो रहा है। ये यात्रा जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर चलती रहेगी।
            • बजट सत्र से पहले अच्छी बात यह हुई कि सरकार के अनुरोध पर दोनों सदनों के 14 सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। पिछले सत्र में इस पर भारी हंगामा हुआ था।

           

            • naidunia_image

           

            • बता दें, संसद के पिछले सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित किया गया था। इनमें 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के थे।

           

          • मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बजट सत्र के लिए सरकार का कोई विधायी एजेंडा नहीं है और उसका जोर राष्ट्रपति के अभिभाषण, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, अंतरिम बजट की प्रस्तुति एवं जम्मू-कश्मीर के बजट पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button