Congress Crowdfunding: चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने जनता से मांगा चंदा, 18 दिसंबर से शुरू होगा क्राउडफंडिंग अभियान"/>

Congress Crowdfunding: चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने जनता से मांगा चंदा, 18 दिसंबर से शुरू होगा क्राउडफंडिंग अभियान

HIGHLIGHTS

  1. कांग्रेस चलाएगी क्राउडफंडिंग अभियान
  2. चुनाव लड़ने के लिए जुटाए जाएंगे पैसे
  3. ‘DONATE FOR DESH’ अभियान का नाम

एजेंसी, नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत है। इसके लिए पार्टी ने देश की जनता के सामने हाथ फैलाए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘डोनेट फॉर देश’ (DONATE FOR DESH) अभियान की जानकारी दी। वेणुगोपाल ने बताया कि यह एक क्राउडफंडिंग अभियान है, जिसका शुरुआत 18 दिसंबर से होने जा रही है।
 

वेणुगोपाल ने दावा किया कि यह सबसे बड़ा क्राउडफंडिंग अभियान होगा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button