साल 2023 में बुध-राहु की युति से इस राशि के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित, जानें क्या होंगे जीवन में बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के स्वभाव व व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। राशिच्रक में कुल 12 राशियां वर्णित हैं। किसी भी जातक के गुण व दोष भी उसकी राशि पर निर्भर करते हैं। साल 2023 में राहु-बुध ग्रह की युति मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक समाज में अपना अलग स्थान बनाते हैं और किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। जानें राहु-बुध की युति से मेष राशि वालों के जीवन में कैसे होंगे बदलाव-

मेष वालों पर राहु-बुध ग्रह की युति क्या डालेगी प्रभाव-

राहु 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि में बुध-राहु की युति इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में नए अवसर, उच्च पद, परिवार में शांति व धन लाभ की स्थिति लाएगा। जानें मेष राशि वालों के जीवन में क्या होंगे बदलाव-

आर्थिक स्थिति- राहु गोचर से मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके धन की वापसी संभव है। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य- मेष राशि वाले जातकों पर राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य किसी न किसी कारण अस्वस्थ रह सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

पारिवारिक जीवन- मेष राशि में राहु की स्थिति से जातकों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान गृहकलह के संकेत हैं। छोटी बातें तूल पकड़ सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम लें।

करियर- मेष राशि वालों के लिए राहु गोचर करियर के मामले में शुभ साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। सितंबर से अक्टूबर तक का समय आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है।

राहु गोचर 2023 कब होगा?

साल 2023 में राहु मेष राशि में 30 अक्टूबर तक रहेगा। 30 अक्टूबर की दोपहर को राहु मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button