World Arthritis Day 2023: कम उम्र में भी हो सकता है अर्थराइटिस, इन शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा"/>

World Arthritis Day 2023: कम उम्र में भी हो सकता है अर्थराइटिस, इन शुरुआती लक्षणों को न करें अनदेखा

HIGHLIGHTS

  1. आर्थराइटिस का सबसे आम लक्षण जोड़ों में दर्द होता है। इस कारण मरीज को असहनीय दर्द होता है।
  2. जोड़ों में दर्द या जकड़न की समस्या लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहने की कारण भी हो सकता है।
  3. Arthritis की समस्या होने पर मरीज को नींद में कठिनाई महसूस होने लगती है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। उम्र बढ़ने के साथ अधिकांश लोगों को जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन यह समस्या आजकल कम उम्र के लोगों में भी देखी जाने लगी है। अर्थराइटिस को आम भाषा में गठिया की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। अर्थराइटिस होने पर मरीज को जोड़ों में सूजन और तेज दर्द होता है। अर्थराइटिस की बीमारी आमतौर पर बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन आजकल गलत खानपान, अनियमित जीवनशैली और मोटापे के कारण कम उम्र के युवाओं में भी यह समस्या देखी जाने लगी है।

इन लक्षणों को न करें अनदेखा

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र पाठक के मुताबिक, गठिया के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने से इलाज में काफी मदद मिल सकती है। यदि मरीज इन शुरुआती लक्षणों को पहचान लें तो भविष्य में किसी बड़ी परेशानी से बच सकता है।

जोड़ों का अकड़न महसूस होना

आर्थराइटिस का सबसे आम लक्षण जोड़ों में दर्द होता है। इस कारण मरीज को असहनीय दर्द होता है। जोड़ों में दर्द या जकड़न की समस्या लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहने की कारण भी हो सकता है। यह ऑस्टियोआर्थराइटिस का शुरुआती लक्षण होता है।

पैर के अंगूठे में दर्द

पैर के अंगूठे में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होने लगे तो इसे भी सामान्य नहीं लेना चाहिए। ये भी गठिया का एक शुरुआती लक्षण है। डॉ. देवेंद्र पाठक के मुताबिक, अगर पैर का अंगूठा छूने पर बहुत गर्म महसूस हो ये गठिया का संकेत हो सकता है।

नींद में कठिनाई महसूस होना

Arthritis की समस्या होने पर मरीज को नींद में कठिनाई महसूस होने लगती है। नींद की कमी के कारण भी अर्थराइटिस का दर्द बढ़ने लगता है। पर्याप्त नींद नहीं हो पाने के कारण जोड़ों में सूजन बढ़ जाती है।

शरीर में थकान महसूस होना

रुमेटीइड गठिया से पीड़ित लोगों के जोड़ों में सूजन पैदा होने लगती है, जो कमजोरी, नींद में कमी, थकान का कारण बनती है। थकान से पीड़ित लोग को महसूस होता है कि शरीर में भारीपन महसूस होता है। चलने में भी दिक्कत आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button