‘साइलेंट किलर’ की तरह होता है High Cholesterol, ये संकेत दिखे तो तत्काल डॉक्टर से करें संपर्क"/>

‘साइलेंट किलर’ की तरह होता है High Cholesterol, ये संकेत दिखे तो तत्काल डॉक्टर से करें संपर्क

HIGHLIGHTS

  1. पैरों में High Cholesterol के सबसे आम लक्षणों में से एक क्लॉडिकेशन नामक स्थिति है।
  2. जब कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में रक्त वाहिकाएं संकीर्ण हो जाती है।
  3. इससे पैरों में दर्द होता है और ऐंठन की समस्या हो सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण अधिकांश लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल आजकल बढ़ा हुआ रहता है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल एक मोम के समान पदार्थ होता है, जो धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ा देता है और इस कारण से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में High Cholesterol की समस्या होने पर कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इन लक्षणों की बिल्कुल भी अनदेखी नहीं करना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव।

पैरों में उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

पैरों में High Cholesterol के सबसे आम लक्षणों में से एक क्लॉडिकेशन नामक स्थिति है। ऐसी स्थिति तब निर्मित होती है, जब कोलेस्ट्रॉल के कारण पैरों में रक्त वाहिकाएं संकीर्ण हो जाती है। इससे पैरों में दर्द होता है और ऐंठन की समस्या हो सकती है। रक्त में हाई कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज हो सकती है। इस कारण पैरों में लगातार दर्द रहता है।

चलने में परेशानी

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली सुन्नता और झुनझुनी के प्रभाव के कारण पीड़ित व्यक्ति को चलने में भी परेशानी हो सकती है। मांसपेशियों में लगातार दर्द बना रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर इन संकेतों को अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। भविष्य में हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

त्वचा के रंग में बदलाव

हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा के रंग में भी बदलाव हो जाता है। अगर समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज न किया जाए तो यह टिश्यू डेथ का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button