Teeth Health: दांतों की सेहत को नहीं करें अनदेखा हो सकती है बड़ी समस्या

85 प्रतिशत लोगों को मसूड़ों में खून आने की समस्या होती है जिसमें से कम ही लोग वक्त पर उपचार कराते हैं।

 

Teeth Health: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अक्सर मसूड़ों में खून आना, दांतों में पीलापन, मसूड़ों में सड़न, मूंह से बदबू आना, दांतों के घिसने जैसी समस्याओं को नजर अंदाज करते है। 85 प्रतिशत लोगों को मसूड़ों में खून आने की समस्या होती है जिसमें से कम ही लोग वक्त पर उपचार कराते हैं। कई लोग इसे अनदेखा करते हैं और कई बार उपचार कराने से कतराते हैं। परिणाम स्वरूप समस्या और भी बढ़ जाती है।

दंत रोग विशेषज्ञ डा. सुरेंद्र दिल्लीवाल बताते हैं कि दांतों से संबंधित समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि वक्त रहते इसपर ध्यान नहीं दिया जाए तो समस्या बढ़ भी सकती है। दांत की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। जिन लोगों में शुगर का स्तर अनियंत्रित होता है, उनमें एसिड फ्लो के कारण ज्यादा क्षार बनता है और केविटी बढ़ती है।

इस वजह से दांतों की पकड़ मसूड़ों से कमजोर हो जाती है और परिणाम यह होता है कि दांत समय के पहले गिरने लगते हैं। जिन्हें मधुमेह है उन्हें और भी सजग रहने की जरूरत है क्योंकि उन्हें दांत व मसूड़े की समस्या और भी ज्यादा हो सकती है। चाकलेट व टाफी का ज्यादा सेवन करने से भी दांतों में सड़न की समस्या होती है। दांतों से संबंधित समस्या से बचने के लिए यदि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो लाभ हो सकता है।

भोजन में गाजर, ककड़ी, सलाद, फलों का सेवन करने से दांत की समस्याओं से बच सकते हैं। दिन में दो बार ब्रश करें। कच्चे फल व सब्जियों का सेवन करे। खाने के बाद कुल्ला करें। साल में एक बार दांतों की जांच जरूर करवाएं। जिनके दांतों में सड़न या अन्य समस्या होती है उन्हे कुल्ला करने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए चिकित्सकीय परामर्श लेने में देर नहीं करना चाहिए।

जरूरत पड़ने पर ऐसे में दांतों फीलिंग या रूट कैनाल करके भी परेशानी से मुक्त हुआ जा सकता है। जो तंबाकू का सेवन करते हैं उनके दांत लाल हो जाते हैं। ऐसे लोग तंबाकू का सेवन कम करें और दांतों की स्केलिंग व पालेशिंग करं। इससे दांतों में लालपन की समस्या कम हो जाएगी। लाल या काले पावडर वाले दंतमंजन से दांत साफ नहीं करें।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button