Malaria And Dengue: क्या मलेरिया और डेंगू एक साथ हो सकता है, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HIGHLIGHTS

  1. डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं।
  2. डेंगू और मलेरिया गंभीर बीमारियां हैं, जो मच्छर के काटने से हो सकती हैं।
  3. मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के जरिए एक परजीवी हमारे शरीर में पहुंच जाता है।

Malaria and Dengue। बारिश के मौसम में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और इस कारण से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं और अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि डेंगू और मलेरिया गंभीर बीमारियां हैं, जो मच्छर के काटने से हो सकती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से संबंधित कुछ अहम जानकारी हमें डॉ. सुनील यादव दे रहे हैं।

कुछ मायनों में एक जैसी बीमारियां

मलेरिया और डेंगू कुछ मायनों में एक जैसी बीमारियां हैं, जो बारिश होती है। दोनों बीमारियों में मरीजों को तेज बुखार आता है और थकान और कमजोरी महसूस होती है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के जरिए एक परजीवी हमारे शरीर में पहुंच जाता है।

मलेरिया के लक्षण

    • मच्छर के काटने के 10-15 दिन बाद मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं
    • मरीज को बुखार होता है, तो बहुत अधिक ठंड और कंपकंपी महसूस हो सकती है।
    • कुछ लोगों को सिरदर्द हो सकता है और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
    • मरीज की त्वचा पीली हो सकती है।
    • शरीर में शर्करा स्तर कम हो सकता है।
    • विशेष परिस्थितियों में पेशाब में खून भी आता है।

डेंगू के लक्षण

    • डेंगू के लक्षण मलेरिया के तुलना में जल्द दिखाई देते हैं।
    • इसमें भी मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द और उल्टी आ सकती है।
    • इसके अलावा जोड़ों का दर्द भी बहुत अधिक होता है।
    • ब्लीडिंग, ब्लड प्रेशर में गिरावट, त्वचा पर दाने निकलना आदि प्रमुख लक्षण हैं।

क्या एक साथ हो सकता है डेंगू और मलेरिया?

डॉक्टर सुनील यादव के मुताबिक, एक ही व्यक्ति को एक साथ डेंगू और मलेरिया होने की संभावना काफी दुर्लभ है। दरअसल दोनों ही बीमारियां मच्छरों के काटने से होती है। डेंगू जहां एडीज एजिप्टी मच्छर के कारण होता है, जबकि मलेरिया एनोफिलिस मच्छर के कारण होता है। ऐसा बहुत दुर्लभ मामलों में ही होता है कि एक ही व्यक्ति को दोनों मच्छर एक साथ काटे। डेंगू और मलेरिया दोनों ही घातक बीमारियां हैं और तत्काल इलाज न कराया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button