Health News : यह हर्निया की मुख्य वजह, तमाम लोग नजरअंदाज करते हैं"/>

Health News : यह हर्निया की मुख्य वजह, तमाम लोग नजरअंदाज करते हैं

HIGHLIGHTS

  1. हर्निया होने पर पर इस जगह दर्द उभरता है।
  2. मांसपेशियां कमजोर तो इंसीजनल हर्निया का खतरा।
  3. महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होती है।

Health News : पेट और पीठ की मांसपेशियों का कमजोर होना हर्निया बीमारी की मुख्य वजह है। आमतौर पर ज्यादा वजन उठाने का कार्य करना, मोटापा, किसी चोट का आपरेशन होना, धूम्रपान, पुरानी खांसी, कब्ज, ज्यादा बच्चों का जन्म आदि भी इस बीमारी की मुख्य वजह है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आती है।

मांसपेशियां कमजोर तो इंसीजनल हर्निया का खतरा

मांसपेशियों से कोई अंग बाहर आने लगे तथा वह उभरा हुआ नजर आए, वहां सूजन हो तो हर्निया की जांच कराना चाहिए। यदि किसी ने पेट या शरीर के दूसरे हिस्से का आपरेशन कराया है तो मांसपेशियां कमजोर होने के कारण इंसीजनल हर्निया का खतरा बढ़ता है।

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होती है

हर्निया होने पर पर उक्त जगह दर्द उभरता है। चलने, दौड़ने, तेज बोलने, वजन उठाने, खांसने, छींकने, जोर से हंसने पर दर्द बढ़ जाता है। तमाम लोग इस स्थिति को नजरअंदाज करते हैं और विलंब से चिकित्सक के पास पहुंचते हैं। जिससे गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। हर्निया के कारण ब्लडप्रेशर कम होना, खानपान के दौरान उल्टी होना, मोशन बंद होना जैसी स्थिति चिंताजनक होती है।

पेट के निचले हिस्से के आसपास होने वाला हर्निया सबसे आम

हर्निया बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा होती है। पेट के निचले हिस्से के आसपास होने वाला हर्निया सबसे आम है। इसी तरह अम्बिलिकल हर्निया कम उम्र के बच्चों को हाेता है। इस दशा में आंत का उभार नाभि के पास पहुंच जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button