इन चीजों को खाकर न करें दिन की शुरुआत, सेहत हो जाएगी खराब"/>

इन चीजों को खाकर न करें दिन की शुरुआत, सेहत हो जाएगी खराब

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। आप अपने दिन की शुरुआत में किन चीजों का सेवन करते हैं, इसका सीधा असर आपके स्वास्थ पर पड़ता है। हम कई बार ऐसी चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जिनसे हमारे शरीर पर नकारात्मक असर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने बताया कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

चाय और कॉफी से दिन की शुरुआत सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन ज्यादा होता है, ऐसे में ब्लड ग्लूकोस का स्तर 50 प्रतिशत तक बढ़ने का रिस्क होता है।

फ्रूट जूस

चाय और कॉफी की जगह कुछ लोग जूस पीना पसंद करते हैं। वह चाहते हैं कि जूस से दिन की शुरुआत की जाए, लेकिन यह भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। पैक्ड फ्रूट जूस में शुगर ऐड किया जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है। ताजा जूस भी ब्लड शुगर के लिए ठीक नहीं होता है।

सीरियल

दिन की शुरुआत कुछ लोगों को सीरिलय खाकर करना पसंद होता है। सीरियल आपकी सेहत को खराब कर सकता है। सीरियल में शुगर बहुत ज्यादा होती है। प्रिजर्वेटिव्स और स्वाद बढ़ाने के लिए अधिक चीनी का उपयोग किया जाता है।

इस तरह करें दिन की शुरुआत

    • आप दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ करें।
    • मेवे और सीड्स को रात में भिगा दें और सुबह खाएं।
    • अंकुरित अनाज, अंडे और सब्जियों को खाएं।
  • चीला, इडली खाएं, जिनसे उच्च फाइबर और प्रोटीन मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button