Health News : आप जानते हैं- स्त्रावी ग्रंथि यानी थायराइड कई गंभीर रोग का कारण बनती है"/>

 

 

Health News : आप जानते हैं- स्त्रावी ग्रंथि यानी थायराइड कई गंभीर रोग का कारण बनती है

Health News : जबलपुर के ईएनटी विशेषज्ञ एवं एंडोस्कोपिक साइनस सर्जन डा. राहुल चतुर्वेदी बोले- हार्मोन हमारे शरीर की ग्रोथ, पाचन, ह्दय गति पर नियंत्रण करने के साथ तमाम क्रियाओं को नियंत्रित करता है। यह सामान्य घेंघा रोग, एडिनोमा एवं कैंसर भी हो सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. स्त्रावी ग्रंथि हार्मोन (थायराक्सिन) बनाती है।
  2. शारीरिक क्रियाओं की गति प्रभावित होती है।
  3. रक्त निर्माण व प्रजनन में सहायक होता है।

Health News : थायराइड क्या है, शरीर में इसका उपयोग व संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता आवश्यकता है। यह जागरूकता कई बीमारियों से बचा सकती है। थायराइड गले में पाई जाने वाली अंत: स्त्रावी ग्रंथि है। जो कि हार्मोन (थायराक्सिन) का निर्माण करती है। यह हार्मोन हमारे शरीर की ग्रोथ, पाचन, ह्दय गति पर नियंत्रण करने के साथ तमाम क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

हार्मोन घटने एवं बढ़ जाने से शारीरिक क्रियाओं की गति प्रभावित होती

रक्त निर्माण व प्रजनन में सहायक होता है। इसके द्वारा निर्मित हार्मोन की मात्रा शरीर में घटने एवं बढ़ जाने से शारीरिक क्रियाओं की गति प्रभावित होती है। जिसे हाइपोथायरायडिज्म एवं हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं। जिसका उपचार दवाओें द्वारा संभव है।

यह सामान्य घेंघा रोग, एडिनोमा एवं कैंसर भी हो सकता है

जब कभी ग्रंथि के आकार में बदलाव आने लगता है या आकार बढ़ने लगता है तो यह सामान्य घेंघा रोग, एडिनोमा एवं कैंसर भी हो सकता है। जिसका उपचार केवल सर्जरी द्वारा संभव है। अत: ऐसे मरीजों को नियमित जांच एवं उपचार कराना चाहिए। ताकि गंभीर जोखिम को टाला जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button