Teeth And Gums Care : दांतों और मसूड़ों का रखें ध्यान, ऐसे ब्रश करना न भूलें"/>

Teeth And Gums Care : दांतों और मसूड़ों का रखें ध्यान, ऐसे ब्रश करना न भूलें

HIGHLIGHTS

  1. मसूड़ों और ओरल हाइजीन को हमेशा इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
  2. सदैव सुबह और शाम दो टाइम ब्रश जरूर करना चाहिए।
  3. सही तरीके से ब्रश न करने पर दांत के इनेमल नष्ट होने लगते हैं।

Teeth And Gums Care : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक खिलखिलाती हुई मुस्कराहट सदैव हमे और ज्यादा खूबसूरत बनाती है। लेकिन अगर मुस्कराते समय दांतों से खून निकलता हुआ दिखे या फिर सांसों से बदबू आए तो इससे आसपास मौजूद लोगों को भी तकलीफ हो सकती है। संबंधित व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी होता है।

मसूड़ों और ओरल हाइजीन को हमेशा इसे नजरअंदाज कर देते हैं

हम अपने बाकी स्वास्थ्य का ख्याल बहुत अच्छे से रख लेते हैं लेकिन जब बात हमारे मसूड़ों और ओरल हाइजीन की आती है तो हम हमेशा इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए सदैव सुबह और शाम दो टाइम ब्रश जरूर करना चाहिए। अधिकतर लोग ब्रश करने में कंजूसी कर देते हैं और केवल एक ही समय ब्रश करना सही समझते हैं, लेकिन दोनों टाइम भोजन करने के बाद ब्रश जरूर करनी चाहिए, ताकि दांतों में कुछ भी फंसा हुआ हो तो वह निकल सके और दांतों की अच्छे से सफाई हो सके।

सही तरीके से ब्रश न करने पर दांत के इनेमल नष्ट होने लगते हैं

ब्रश मुलायम होने चाहिए ताकि मसूड़ों में कोई तकलीफ न हो। तमाम लोग ब्रश करने का सही तरीका नहीं जानते। सही तरीके से ब्रश न करने पर दांत के इनेमल नष्ट होने लगते हैं। मसूड़ों की पकड़ कमजोर होने लगती है। इसलिए ब्रश करने का सही तरीका दंत रोग विशेषज्ञ से अनिवार्य रूप से समझना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button