तेजी से फैल रहा कंजंक्टिवाइटिस, घर में है छोटा बच्चा तो न करें लापरवाही

Conjunctivitis in Child: बरसात के मौसम में कंजक्टिवाइटिस रोग इन दिनों तेजी से फैल रहा है। विशेषकर, बच्चों को यह संक्रामक रोग तेजी से शिकार बनाता है। चूंकि आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है और थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम दे सकते हैं। बारिश के मौसम में Conjunctivitis संक्रमण क्यों गंभीर होता है, इसके प्रारंभिक लक्षण क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है? इस बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रहे हैं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण सेठी –

दो सप्ताह में ठीक हो जाता है Conjunctivitis

Conjunctivitis बारिश के मौसम में होने वाली आंखों की एक संक्रामक बीमारी है, जो लगभग दो सप्ताह में ठीक हो जाती है। डॉ. अरुण सेठी के मुताबिक आंखों में कंजक्टिवा नाम की एक पारदर्शी पतली झिल्ली होती है। चूंकि कंजक्टिवा आंखों की पुतली के सफेद भाग और पलकों के अंदरूनी भाग को कवर करती है। बारिश के मौसम में संक्रमण के कारण इसमें सूजन आ जाती है।

Conjunctivitis के प्रमुख लक्षण

    • आंखों में लगातार खुजली होना Conjunctivitis का एक प्रमुख लक्षण है। इस दौरान आंखों को साफ करने के लिए साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
    • आंखों में बहुत ज्यादा आंसू आना भी Conjunctivitis का लक्षण है। आंखें बहुत ज्यादा लाल हो जाती है और ड्राई स्किन की समस्या भी बढ़ सकती है।
    • कई बार लोगों को कॉन्टैक्ट लेंस के कारण भी Conjunctivitis हो सकता है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
    • Conjunctivitis होने पर पलकों का चिपकना एक सामान्य लक्षण है। कंजंक्टिवाइटिस होने पर आंखों पर चिपचिपापन लग सकता है और आंखों में इरिटेशन की समस्या भी हो सकती है।
इन बातों की रखें सावधानी
कंजक्टिवाइटिस को फैलने से रोकने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपनी आंखों को इस दौरान बार-बार नहीं छूना चाहिए। मरीज को अपनी निजी चीजों जैसे तौलिया, तकिया, रुमाल या अन्य कपड़े अलग रखना चाहिए और किसी से इन चीजों को शेयर नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button