कटरीना कैफ की फिट फिगर और चमकती स्किन का राज है इस फल की स्मूदी

कटरीना कैफ बीटाउन की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनकी खूबसूरती को देखकर केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी मरती हैं। 39 साल की उम्र में वो बेहद फिट हैं। वहीं उनकी ग्लोइंग स्किन किसी को भी उम्र का अंदाजा नहीं लगने देती। बाकी एक्ट्रेस की तरह ही कटरीना भी जिम में पसीना बहाकर खुद को फिट रखती हैं। हालांकि जिम के साथ ही वो डाइट भी खूब ख्याल रखती हैं। शूटिंग के बिजी शेड्यूल में भी अपने खाने का सही टाइम और डाइट फॉलो करती हैं। 

यूं रखती हैं खुद को एनर्जेटिक
कटरीना कैफ खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए दिन की शुरूआत स्मूदी पीकर करती हैं। एक इंटरव्यू में कटरीना ने खुद बताया था कि जब भी उनके पास ब्रेकफास्ट का टाइम नहीं होता वो स्मूदी पीना पसंद करती हैं। इस स्मूदी में एवोकाडो को मिलाती हैं। एवोकाडो फ्रूट एनर्जी देने वाला फल है। जिसमे विटामिन ई काफी ज्यादी मात्रा में होता है। साथ ही ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। 

एवोकाडो की स्मूदी इस तरह बनाएं
एवोकाडो की स्मूदी बनाने के लिए साथ में इन फलों को भी मिलाया जाता है। जिससे इसका स्वाद बढ़ता है और न्यूट्रशन तत्व भी ज्यादा हो जाते हैं। 

सामग्री
1 एवोकाडो
नारियल का तेल
1-2 पके केले
पुदीना के पत्ते
2 चम्मच चिया शीड्स
नींबू का रस
कोको पाउडर
स्वीटनेस के लिए शहद या खजूर


एवोकाडो स्मूदी बनाने का तरीका
मिक्सी के जार में एवोकाडो, केला, पुदीना के पत्ते, चिया शीड्स, नींबू का रस, कोको पाउडर, खजूर मिला लें। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें। गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। बस इसे गिलास में पलट कर टेस्टी स्मूद स्मूदी को एंज्वॉय करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button