World No Tobacco Day 2024: कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है, जानें कैसे"/>

World No Tobacco Day 2024: कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है, जानें कैसे

World No Tobacco Day 2024: दंत रोग चिकित्सक डा. धवल खरे बोले-दांत एवं मसूड़ों संबंधी समस्या पर सीधे दवा लेने की जगह विशेषज्ञ दंत चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

HIGHLIGHTS

  1. दांतों काे तंबाकू सबसे पहले क्षति पहुंचाना आरंभ करता है।
  2. नियमित देखभाल और सावधानी ही मुख कैंसर से बचा सकती है।
  3. तंबाकू युक्त सामग्री के सेवन से बचना चाहिए।

World No Tobacco Day 2024: अपने दांतों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल को लेकर अधिकतर व्यक्ति जागरूक नहीं है। यह एक प्रमुख कारण है मुख के कैंसर का। पान, गुटका, सुपारी, बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने वाले लोगों के दांतों काे तंबाकू सबसे पहले क्षति पहुंचाना आरंभ करता है। इसलिए दांत एवं मसूड़ों से संबंधित किसी भी समस्या की यदि समय रहते जांच करा ली जाएं तो कई बार कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

दांत एवं मसूड़ों को साफ रखना महत्वपूर्ण

यह कहना गलत नहीं होगा कि दांतों और मसूड़ों की नियमित देखभाल और खान पान में सावधानी मुख कैंसर का सबसे पहला बचाव है। दांत एवं मसूड़ों को साफ रखना महत्वपूर्ण है। गंभीर रोग से बचाव के लिए तंबाकू युक्त सामग्री के सेवन से बचना चाहिए।

प्रत्येक छह माह में अपने दांत का चेकअप कराएं

आजकल पाउच वाले गुटखा का प्रचलन है। इसमें उपस्थित रसायन दांत एवं मसूड़ों के दुश्मन हैं। सामान्य रुप से प्रत्येक छह माह में अपने दांत का चेकअप किसी दंत चिकित्सक से नियमित रूप से कराना चाहिए। दांत एवं मसूड़ों संबंधी समस्या पर सीधे दवा लेने की जगह विशेषज्ञ दंत चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button