घंटों लैपटॉप पर काम करने से बढ़ गई है फ्रोजन शोल्डर की समस्या, राहत देगा मत्स्यासन

नई दिल्ली. घंटों लैपटॉप पर बैठकर काम करने से कई बार व्यक्ति को कंधों में अकड़न, जलन और दर्द की शिकायत महसूस होने के साथ फ्रोजन शोल्डर की समस्या भी पैदा हो सकती है। इस समस्या में पीड़ित व्यक्ति के कंधे सिकुड़कर जाम हो जाते हैं। जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति के लिए हाथ उठाना भी मुश्किल हो जाता है। समय के साथ इसके लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने में मत्स्यासन आपकी मदद कर सकता है। 

मत्स्यासन, जिसे इंग्लिश में फिश पोज भी कहते हैं, करने से शरीर को एक से कई ज्यादा फायदे मिलते हैं। इस आसन के नाम से ही पता चलता है कि इसमें शरीर का आकार मछली की तरह बन जाता है। इस आसन को करने से व्यक्ति को कई रोगों से मुक्ति मिलती है। 

कैसे करते हैं मत्स्यासन-
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठते हुए (कमल मुद्रा) लंबी और गहरी सांस लेते हुए शरीर को आराम दें।अब धीरे-धीरे बॉडी को पीछे की ओर झुकाएं। पहले दाएं कोहनी को जमीन से टिकाएं और आगे के भाग को जमीन पर टिकाएं। इसी तरह से बाएं हाथ के साथ भी करें। कोहनियों और फोरआर्म्स का सहारा लेते हुए सिर के क्राउन को फर्श पर रखते हुए धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे करें। बॉडी को जितना मोड़कर आर्च बना सकते हैं बनाएं (खिंचाव न आने दें) । अब अपने होनों हाथ से पैर के अंगूठे को पकड़े। सिर को जमीन पर रखें, लेकिन सिर पर भार न आने दें। आंख बंद करके रिलैक्स करें और धीरे-धीरे सांस अंदर लें और छोड़े। कुछ सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहे और सांस छोड़े। अब धीरे-धीरे पैर, हाथ सिर सभी अंगों को सामान्य मुद्रा में लाएं और आसन छोड़े। कुछ समय के लिए पद्मासन में ही आराम करें। कमल मुद्रा में पैरों की स्थिति को बदलकर दूसरी तरफ से अभ्यास करें।

मत्स्यासन के फायदे-
-पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होने के साथ लचीलापन बढ़ता है। 
-कंधे के दर्द में यह योगासन काफी फायदेमंद होता है।
-पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही मांसपेशियों में भी मजबूती आती है।
-यह योगासन मसल्स में होने वाले तनाव को कम करके दर्द से राहत दिलाता है।
–  नियमित रूप से मत्स्यासन योग का अभ्यास करने से आपकी फ्रोजन शोल्डर की दिक्कत दूर हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button