पत्नी को नींद की दवा देकर 50 से अधिक लोगों से कराया दुष्कर्म, पति ने गंदे वीडियो भी बनाए

Dominique Pelicot: फ्रांस में एक झकझोर देने वाले मामले में सोमवार को एक पति पर मुकदमा चलाया गया, जिसनें कथित तौर पर अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ दिया। फिर एक दशक तक 50 से अधिक अजनबियों को अपने घर पर महिला के साथ रेप करने के लिए आमंत्रित किया।

HighLights

  1. 2020 के आखिर में सामने आया था मामला।
  2. पति समेत 51 आरोपियों पर मुकदमा हुआ शुरू।
  3. 10 साल तक महिला को घटना का पता नहीं चला।

एजेंसी, पेरिस। फ्रांस में एक व्यक्ति ने अपनी वाइफ को हर रात नशे की दवाएं देकर कई लोगों से उसका दुष्कर्म करवाया। उसनें यहां काम 10 साल तक किया। आरोपी का नाम डोमेनिक पेलिकॉट (71 साल) है।

पुलिस ने बलात्कार के मामलों में शामिल 72 लोगों की पहचान कर ली है। इसमें से 51 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 26 से 73 साल के बीच है। इनमें कई ने एक बार तो कुछ ने पांच बार घिनौना काम किया।

शादी को हुए 50 साल

फ्रांस 24 की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की शादी को 50 वर्ष हो गए। महिला 72 साल की है। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता है। इस मामले में एविग्रन अदालत में सुनवाई 20 दिसंबर तक चलेगी।

2011 से 2020 तक चला घिनौना काम

पुलिस के मुताबिक डोमेनिक पेलिकॉट सोशल मीडिया के जरिए अजनबियों से संपर्क करता था और उन्हें घर बुलाता था। पत्नी को सुलाने के लिए खाने-पीने की चीजों में नींद की गोलियां मिला देता। इसके बाद वह लोगों से वाइफ का रेप कराता और वीडियो बनाता था। यह गंदा काम 2011 से 2020 तक हुआ।

दवाइयों से महिला की याददाश्त हो रही थी कम

पीड़िता के वकील ने कहा कि महिला को इतनी अधिक दवाएं देकर सुलाया जाता था कि उसे अपराध के बारे में पता नहीं चला। जब पुलिस ने 2020 में एक अपराध की जांच के लिए महिला को बुलाया तो इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ।

पीड़िता ने बताया कि दवाइयों की वजह से उसके बाल बहुत झड़ने लगे थे और वेट लॉस हो गया था। वे बातें भूलने लगी थी। उसके बच्चों और परिचितों को लगा कि महिला को अल्जाइमर है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, पुलिस ने डोमेनिक को सितंबर 2020 में पकड़ा था। वह शॉपिंग सेटर में महिला का चुपके से वीडियो बना रहा था। पुलिस ने जांच की तो उसकी पत्नी के कई अश्लील वीडियो और फोटोज मिले।

पीड़िता ने अपने पति को तलाक दे दिया है। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों ने रेप के आरोपों से इनकार किया है। कुछ का कहना है कि उन्हें उसके पति की अनुमति प्राप्त थीं। अन्य का कहना था कि पीड़िता ने नशीली दवाएं लेने के लिए अपनी सहमति दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button