Independence Day 2023: वीरता पुरस्कारों का एलान, देखिए सम्मानित पुलिस अधिकारियों की राज्यवार सूची"/>

Independence Day 2023: वीरता पुरस्कारों का एलान, देखिए सम्मानित पुलिस अधिकारियों की राज्यवार सूची

HighLights

  • पाकिस्तान में आज मनाया जा रहा आजादी का जश्न
  • भारत में कल मनेगा 77वां स्वतंत्रता दिवस
  • दिल्ली में सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

 

नई दिल्ली। भारत में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ऐतिहासिक इमारतों को सजाया जा रहा है, झंडावंदन की व्यवस्था की जा रही है और बूंदी के लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। इस बीच 14 अगस्त को देश विभाजन के दर्द को भी याद कर रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान का क्रेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की शुरुआत की है। देशभर में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी तिरंगा ही नजर आ रहा है।

14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

भारत में आजादी के पर्व से एक दिन पहले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। लोग बंटवारे के दर्द को याद कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भारत के इतिहास में आज का दिन याद करके हर भारतीय का मन दर्द से सिहर उठता है। 1947 में लाखों लोगों ने ना सिर्फ राष्ट्र का विभाजन देखा बल्कि विस्थापन और अपनों से बिछड़ने जैसा मंजर भी झेला।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button