मानसून में ड्राइ फ्रूट्स को डाइट में करें शामिल, हर उम्र के लोगों को मिलता है लाभ

एमपी के जबलपुर में डाइटिशियन ने बताए सेहत के राज, मानसून में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। बादाम, काजू, पिस्ता, काजू, किशमिस आदि का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इनका सेवन भी नियमित मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. बादाम, काजू, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि का सेवन फायदेमंद।
  2. आप के शरीर में बैक्टीरियल और वायरल समस्याएं कम होने लगेगी।
  3. जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकें ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें।

Health: बारिश की बूंदें जहां हमें गर्मी से राहत पहुचाने का काम कर रही हैं, वहीं इस मौसम में कई तरह की बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इस सीजन में अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकें। इम्यून पावर बूस्ट होने से शरीर में बैक्टीरियल और वायरल समस्याएं कम होने की संभावना होती है। इसके लिए आहार में हरी साग-सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स की मदद से इम्यून पावर को बूस्ट कर सकते हैं

हमारे आसपास कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिसकी मदद से इम्यून पावर को बूस्ट कर सकते हैं। इससे मानसून में होने वाली समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन और विटामिंस पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं, और बीमारियों से लड़ने की क्षमता देते हैं।

नियमित मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाना चाहिए

डाइटिशियन शैलजा बाजपेई ने बताया कि मानसून में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए कई तरह के ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। बादाम, काजू, पिस्ता, काजू, किशमिस आदि का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इनका सेवन भी नियमित मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाना चाहिए।

बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है

डा शैलजा ने बताया कि इम्यून पावर को बूस्ट करने में बादाम मदद करता है। उसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। साथ ही इसमें कई तरह के एंटीआक्सीडेट्स पाए जाते है। जो इम्यून पावर को बस्ट करने में मदद करते है। मानसून में बादाम को स्नैकस के रुप में ले सकते है। इससे आपके शरीर को काफी लाभ होंगे। साथ ही बादाम का सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याएं, बालो और स्किन की परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोट खाना भी फायदेमंद होता है।

इंफेक्शन होने का खतरा, काजू होता है काेलेस्ट्राल फ्री

अमृता यादव ने बताया कि मानसून के मौसम में खानपान पर बहुत ध्यान देना पड़ता है। वायरल और इंफेक्शन होने का खतरा होता है। हमने डाइटिशियन की सलाह ली। बच्चों की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। डाइटिशियन ने बताया कि काजू को भी डाइट में शामिल कर सकते है। इसमें विटामिन इ और विटामिन बी-6 होता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है। काजू को ब्रेकफास्ट में लिया जा सकता है। साथ ही कई डिशेज में डालकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

किशमिश से पाचन तंत्र मजबूत, एंटीआक्सीडेंट्स मिलते हैं

वर्षा विश्वकर्मा बताती है, कि गर्मी के बाद बारिश का मौसम ही बीमारियां भी लाता है। किशमिश खाना भी मानसून में अच्छा होता है। इसके सेवन से भी इम्यून पावर बूस्ट की जा सकती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है। किशमिश के सेवन से शरीर को भरपूर रूप से एंटीआक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए मानसून में इसका सेवन करना लिए हेल्दी हो सकता है। इसके साथ ही किशमिश में कई अन्य तरह के पोषक तत्व जैसे- आयरन, विटामिन बी, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकते हैं।

एक अखरोट रोज खाएं, ब्रेन ड्राई फ्रूट भी कहा जाता है

नेहा जायसवाल के अनुसार ड्राईफ्रूट्स खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। मुझे तो अखरोट बहुत पसंद है। घर में प्रतिदिन सभी को एक अखरोट देती है। अखरोट को ब्रेन ड्राई फ्रूट भी कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार काफी हद तक ब्रेन की तरह होता है। नियमित रूप से अखरोट के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।

 

पिस्ता में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर, ज्‍यादा न खाएं

पिस्ता भी ज्यादा मात्रा में नहीं खाना है। पिस्ता में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर और विटामिन बी-6 पाए जाते हैं। साथ ही पिस्ता में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। इतना ही नहीं, पिस्ता एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए पिस्ता आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button