Sprouts: स्प्राउट्स खाने का सही तरीका क्या है? इन्हें टेस्टी बनाने के लिए काम आएंगी ये टिप्स

दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। इसके लिए सुबह उठकर स्प्राउट्स खाना चाहिए। इस फूड आइटम में हाई मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही यह अन्य पोषक तत्वों का भी एक खजाना है। इन्हें अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स खाने के कई फायदे हो सकते हैं।
  2. विटामिन C, विटामिन K इसमें भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  3. यह फूड आइटम कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Right Way To Eat Sprouts: स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर प्रोटीन मिलता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। बहुत से लोग हेल्दी रहने के लिए स्प्राउट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। यह वेट लॉस में भी फायदेमंद साबित होता है।

मूंग की दाल या चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे सूती कपड़े से बांधकर रखें। जब इसमें से अंकुरित निकलते हैं, तो इसका सेवन किया जाता है और इसे स्प्राउट कहते हैं।

 
 

naidunia_image

उबालकर खाएं या कच्चे खाएं?

स्प्राउट्स में फाइबर भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्याओं से राहत मिलती है। आप स्प्राउट्स को सलाद या सैंडविच या फिर किसी अन्य व्यंजन में भी शामिल कर सकते हैं।

कई लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे उबालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि स्प्राउट्स को किस तरह से खाना सही होता है।

naidunia_image

जानिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

यदि आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं, तो इसमें पोषण की मात्रा ज्यादा होती है। कच्चे अनाज में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है, जिसके कारण आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन कच्चे स्प्राउट्स में बैक्टीरिया और एंजाइम हो सकते हैं। ये डाइजेशन पर सीधा असर डालते हैं।

 

यदि आप स्प्राउट्स को उबालकर खाते हैं, तो यह काफी सॉफ्ट हो जाते हैं और पचाने में भी आसान होते हैं। जिन लोगों को गट सेंसिटिविटी होती है, वह स्प्राउट्स को उबालकर खा सकते हैं। कच्चे स्प्राउट्स के मुकाबले उबालकर खाना ज्यादा सही होता है। यदि आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे अच्छी तरह से धोएं ताकि इसमें बैक्टीरिया ना रहे।

naidunia_image

टेस्टी बनाएं स्प्राउट्स

  • आप स्प्राउट्स का सेवन सुबह के नाश्ते या फिर स्नैक्स के तौर पर करें।
  • आप इसे सादा भी खा सकते हैं या फिर इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें टमाटर प्याज धनिया या अन्य मसाले मिलाकर खा सकते हैं।
  • आप इसे सलाद और सैंडविच में भी मिलाकर खा सकते हैं।
  • जब इन्हें अंकुरित किया जाता है, तो उसमें न्यूट्रिशन लेवल बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button