Pomegranate Juice Benefits: रूप निखारने बेहद मददगार है अनार का जूस, सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे"/>

Pomegranate Juice Benefits: रूप निखारने बेहद मददगार है अनार का जूस, सेहत को भी मिलते हैं कई फायदे

HIGHLIGHTS

  1. अनार का जूस दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है।
  2. घर पर ही इसका ताजा जूस निकालकर पीना लाभदायक है।
  3. अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Pomegranate Juice Benefits: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी डाइट के लिए पैकेज्ड जूस या सोडा ड्रिंक्स पीते हैं। इन जूस और ड्रिंक्स में काफी मात्रा में शुगर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कि आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इनकी जगह आप घर पर ही फ्रेश जूस पीएं, तो ज्यादा फायदेमंद होगा। अनार एक बेहद ही फायदेमंद फल होता है। घर पर ही इसका ताजा जूस निकालकर पीना लाभदायक है। आइए, जानते हैं कि रोज अनार का जूस पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

अनार का जूस दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसे पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इससे आर्टरीज ब्लॉक नहीं होती और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी करे मजबूत

अनार का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो इन्फेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

इन्फ्लेमेशन करे कम

अनार में एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है, जो इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन की वजह से दिल की बीमारियां, डायबिटीज आदि का खतरा रहता है। इंफ्लेमेशन को कम कर, अनार का जूस इन बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

स्किन में लाए निखार

अनार त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो डार्क स्पॉट्स, सन डैमेज से बचाव करने में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, ये त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

सेल्स को रखे हेल्दी

अनार में थाइमिन और फाॅलेट भी पाए जाते हैं, ये सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये सेल को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। अनार का जूस सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है।

कैंसर से बचाव

अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, ये कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही ये फ्री रेडिकल डैमेज को भी कम करते हैं। इसके सेवन से कैंसर से बचाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button