इन गलतियों की वजह से लोग होते हैं फैटी लिवर का शिकार, बचाव के लिए डॉक्टर से जानिए सरल टिप्स

Liver Health Tips In Hindi: साथ ही खानपान में जंक फूड सहित बाहर की चीजों का खाने से बचें। शराब और धूमपान का सेवन बिल्कुल ना करें। घर का बना पौष्टिक आहार लें। सीटिंग जॉब करने वालों में फैटी लिवर की समस्या अधिक देखी जाती है।

HIGHLIGHTS

  1. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम करें।
  2. जीवनशैली में सुधार करके फैटी लिवर से बच सकते हैं।
  3. लिवर को सेहतमंद रखने के लिए स्मोकिंग से दूरी बनाएं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Liver Health Tips in Hindi: बिगड़ती जीवशैली और अनियंत्रित खानपान के कारण लिवर से संबंधित समस्या काफी बढ़ने लगी है। लिवर हमारे शरीर का मुख्य अंग है। अगर इसमें कोई समस्या भी होती है तो इसके लक्षण भी हमें नजर नहीं आते हैं।

फैटी लिवर काफी बढ़ गया है। लगभग 40 प्रतिशत लोग फैटी लिवर से ग्रसित है, जिसपर यदि ध्यान नहीं देते हैं तो लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित करीब 40 मिनिट व्यायाम करना चाहिए। समय पर सोना और उठना चाहिए।

यह बात लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित बर्फा ने कहीं। वे बुधवार को नईदुनिया के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में लिवर संबंधित समस्याओं पर पाठकों के सवालों के जवाब दे रहे थे। डॉ बर्फा ने बताया कि व्यवस्थित जीवनशैली अपनाकर इस लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

naidunia_image

डॉक्टर अमित बर्फा

 
सवाल- लिवर की समस्या ना हो, इसके लिए क्या सावधानी रखना चाहिए? – मदन सिंह ठाकुर(इंदौर), हुकुमचंद कटारिया(सनावद)

जवाब- लिवर की समस्या से बचाव के लिए नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। बाहर का खाने से बचना चाहिए। पानी हमेशा उबालकर पीएं। 40 वर्ष की आयु के बाद सामान्य जांच करवा लें, ताकि कोई समस्या होतो समय पर पता चल सकें। क्योंकि इसके लक्षण शुरूआत में पहचान में नहीं आते हैं।

सवाल- मुझे दो से तीन बार शौच जाना पड़ता है। क्या यह लिवर से जुड़ी समस्या है? – राजेश अग्रवाल, देवास

जवाब- इससे लिवर से जुड़ी बीमारी का संबंध काफी कम है, लेकिन एक बार विशेषज्ञ की सलाह से जांच करवा लेना चाहिए, ताकि इसका कारण पता चल सके।

सवाल- क्या लिवर संबंधित समस्या होने पर गेंहू का सेवन नहीं करना चाहिए? – अनिल कुछालिया,इंदौर

जवाब- ऐसा नहीं है कि लिवर संबंधित समस्या होने पर गेंहू का सेवन नहीं करें। कुछ लोगों को एलर्जी के कारण जरूर गेंहू का सेवन करने से मना किया जाता है, लेकिन मैदा शरीर के लिए हानिकारण होता है, इसके सेवन से हमें जरूर बचना चाहिए।

सवाल- जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें भी कम उम्र में लिवर ट्रासप्लांट करवाना पड़ रहा है। क्या कारण? – विजय राठौर, गांधी नगर

जवाब- बच्चों में लिवर रोग के कारण अनुवांशिक होते हैं। विलसंस बीमारी कहते हैं। इसके अलावा हेपटाइटिस ए और ई के कारण लिवर में सूजन होती है। इससे संक्रमण फैलता है। जिसमें एक प्रतिशत लोगों में लिवर फैल होने की समस्या होती है। जिनका ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है।

सवाल- मुझे 14 प्रतिशत फैटी लिवर बताया है। क्या सावधानी रखें? – भगवान दास सोड़ानी, इंदौर

जवाब- फैटी लिवर का मतलब होता है लिवर में चर्बी। जिसके कारण लिवर में चोट लग सकती है। लंबे समय तक यह समस्या लिवर सिरोसिस का कारण बनती है। इसके लिए जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है। यदि ब्लड प्रेशर, डायबीटिज की समस्या है तो उनपर नियंत्रण रखें। वजन कम करें।

सवाल- क्या हमें लिवर सिरोसिस है तो अब ट्रांसप्लांट की होगा? – चेतन चौधरी, कंपेल

जवाब- ऐसा बिल्कुल नहीं है। लिवर सिरोसिस ठीक हो जाता है। ट्रांसप्लांट उस स्थिति में किया जाता है जब दवाई से ठीक नहीं होता है। यदि समय पर इसका इलाज शुरू कर दें तो ट्रांसप्लांट से बच सकते हैं।

सवाल- क्या दूषित खानपान के कारण भी लिवर फैल होने की संभावना है? – प्रतीक कदम,भंवरकुआं

जवाब- अचानक लिवर फेल होने का कारण दवाईयों का अधिक मात्रा में सेवन, विशेषज्ञों की सलाह के बिना दवाई लेना और हेपटाइटिस ए और ई है। ए और ई खराब खानपान के कारण होता है। एक प्रतिशत मरीजों में लिवर फैल की समस्या होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button